डुअल रियर कैमरे वाला Xolo Black लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये

डुअल रियर कैमरे वाला Xolo Black लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये
विज्ञापन
ज़ोलो (Xolo) ने शुक्रवार को अपने प्रीमियम ‘Black’ ब्रांड का पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन ज़ोलो ब्लैक (Xolo Black) के नाम से जाना जाएगा। स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है और यह सोमवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध होगा।

मौजूदा Xolo कस्टमर इस हैंडसेट को एक दिन पहले यानी रविवार को शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच खरीद सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए रजिस्टर करना होगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के लिए टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) के साथ हाथ मिलाया है। हैंडसेट एक वोडाफोन सिम के साथ आएगा, जिसपर दो महीने के लिए 1GB का इंटरनेट डेटा और अनिलिमिटेड वोडाफोन म्यूजिक फ्री होगा। यूज़र इस हैंडसेट की पहली झलक देश 100 वोडाफोन स्टोर पर पा सकते हैं।

यह एक डुअल सिम (माइक्रो-सिम और नैनो-सिम) फोन है। Xolo Black स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर हाइव एटलस यूआई (Hive atlas UI) का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5।5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixel) IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 403ppi। हैंडसेट का डिस्प्ले ओलियोफोबिक कोटिंग और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। नोटिफिकेशन आने पर हैंडसेट का पावर वटन नोटिफिकेशन लाइट की तरह जलेगा।

ब्लैक (Black) स्मार्टफोन में सेकेंड जेनरेशन 64-bit Snapdragon 615 (MSM8939) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें चार Cortex-A53 कोर 1.0GHz और चार Cortex-A53 कोर 1.5GHz की स्पीड देते हैं। हैंडसेट में Adreno 405 GPU के साथ 2GB का रैम (RAM) है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि Xolo Black में हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट है, जिसमें दूसरे सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं, एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। दोनों कैमरे एक साथ में तेजी से काम सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये 0.15 सेकेंड में ऑटोफोकस करते हैं। कैमरे में यूबीफोकस (UbiFocus) फीचर है, जो यूज़र को फोटो लेने के बाद भी किसी एक ऑब्जेक्ट पर रीफोकस करने देता है।

रियर कैमरे में नेचुरल लुकिंग कलर्स के लिए क्रोमाफ्लैश (ChromaFlash) और लो लाइट में स्किन टोन्स जैसे फीचर हैं। कैमरे में ऑप्टीज़ूम (OptiZoom) का भी ऑप्शन है। कंपनी ने Adobe के फोटो स्टूडियो (Photo Studio) टूल भी दिया है, जो Xolo Black की इमेज गैलरी के साथ इंटिग्रिटेड है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो वाइड-एंगल लेंस और फ्लैश के साथ आता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Xolo Black में 4G LTE (FDD-LTE Band 3 1800MHz और TDD-LTE Band 40 2300MHz), USB OTG फंक्शनालिटी के साथ माइक्रो-यूएसबी v2.0, A-GPS, ब्लूटूथ और वाई-फाई 802.11 b/g/n फीचर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »