Xolo Era 4X की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

भारत में ज़ोलो ईरा 4एक्स की बिक्री शुरू हो गई है। आइए आपको Xolo Era 4X के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Xolo Era 4X की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Xolo Era 4X की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

ख़ास बातें
  • ज़ोलो ईरा 4एक्स में 3,000 एमएएच की बैटरी है
  • Xolo Era 4X में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा ज़ोलो ईरा 4एक्स
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Lava मोबाइल्स के Xolo ब्रांड ने तकरीबन एक साल बाद मार्केट में वापसी करते हुए पिछले सप्ताह Xolo Era 4X मॉडल को लॉन्च किया था। भारत में ज़ोलो ईरा 4एक्स की बिक्री आज यानी 9 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर शुरू हो गई है। Xolo Era 4X 22 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। गौर करने वाली बात यह है कि Xolo ब्रांड का यह हैंडसेट दो अलग-अलग वेरिएंट में उतारा गया है। प्रमुख फीचर्स की बात करें तो Xolo Era 4X में एचडी+ डिस्प्ले है। यह 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास, 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है।
 

Xolo Era 4X की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

ज़ोलो ईरा 4एक्स की कीमत 4,444 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 1 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा, वहीं इसके 2 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 5,555 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट केवल गोल्ड रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हैंडसेट की बिक्री 9 जनवरी यानी आज से Amazon पर शुरू हो गई है। फोन के साथ 30 दिनों का मनी बैक ऑफर भी दिया जा रहा है। इसका मतलब ग्राहकों के पास हैंडसेट को 30 दिनों के भीतर वापस करने का भी विकल्प होगा। ग्राहक ज़ोलो सर्विस सेंटर पर जाकर हैंडसेट को वापस कर सकेंगे।

Xolo ने Reliance Jio के साथ हाथ मिलाया है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा, डिवाइस खरीदने पर 1,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज पर अतिरिक्त 50 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि कैशबैक वाउचर के रूप में दिया जाएगा। 50 रुपये के 24 वाउचर यूजर के MyJio अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। याद करा दें कि, भारतीय बाजार में Xolo Era 4X को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था।
 

Xolo Era 4X स्पेसिफिकेशन

डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला डुअल-सिम (नैनो) ज़ोलो ईरा 4एक्स आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर तो वहीं इसका दूसरा वेरिएंट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो वेरिएंट) पर चलेगा। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। एंड्रॉयड ओरियो वेरिएंट 2 जीबी रैम तो वहीं इसका एंड्रॉयड गो मॉडल 1 जीबी रैम के साथ आता है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। Xolo Era 4X में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में बोकेह मोड फीचर भी मिलेगा। ज़ोलो ईरा 4एक्स में 3,000 एमएएच की बैटरी है और यह स्टेंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई है।

अब बात कनेक्टिविटी की। Xolo Era 4X में 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है लेकिन फ्रंट कैमरे की मदद से यूज़र अपने फोन में फेस अनलॉक फीचर का मज़ा ले पाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  8. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  9. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  10. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »