• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी का नया डुअल कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

शाओमी का नया डुअल कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

इस साल जनवरी में शाओमी ने अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया था। और अब चीनी कंपनी एक बार फिर अपने फ्लैगशिप डुअल कैमरा फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी।

शाओमी का नया डुअल कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
इस साल जनवरी में शाओमी ने अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया था। और अब चीनी कंपनी एक बार फिर अपने फ्लैगशिप डुअल कैमरा फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी। इस डिवाइस को 5 सिंतबर, मंगलवार को पेश किया जाएगा।

शनिवार को फ्लिपकार्ट और शाओमी इंडिया ने ट्विटर जानकारी दी कि कंपनी फ्लिपकार्ट पर डुअल रियर कैमरे वाली एक नई सीरीज़ लॉन्च कर रही है। और उम्मीद है कि आने वाले शाओमी स्मार्टफोन को मी और फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के बीच लोकप्रियता मिलेगी।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया से वीडियो के ज़रिए रहें रूबरू। करें गैजेट्स 360 हिंदी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब)

बता दें कि शाओमी नई दिल्ली में 5 सितंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी द्वारा अब तक ज़ारी किए गए टीज़र से यह साफ हो गया है कि लॉन्च होने वाला प्रोडक्ट फ्लैगशिप डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हफ्ते Xiaomi ने एक नया टीज़र जारी किया जिससे संकेत मिलते हैंं कि यह स्मार्टफोन कंपनी की नई सीरीज़ का होगा।

बता दें कि हाल ही में इंडोनेशियाई वेबसाइट क्रिस्पटेक ने दावा ने किया था कि शाओमी गूगल के साथ मिलकर एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन को शाओमी ए1 के नाम से जाना जाएगा और यह शाओमी मी 5एक्स से प्रेरित होगा। इसमें से कुछ जानकारियां कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र से मेल खाती हैं। Krispitech की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह शाओमी ए1 स्मार्टफोन होगा। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में स्मार्टफोन को शाओमी मी ए1 के नाम से जाना जाएगा। इसमें फुल-स्क्रीन डिस्प्ले होगा। ऐसे में हमारे पास इंतज़ार करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

याद रहे कि एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के ज़रिए गूगल की कोशिश यूज़र को सस्ते दाम में शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव वाले स्मार्टफोन देने की थी। इसे खासकर विकासशील देशों के लिए बनाया गया था। वैसे, भारत में इस प्रोग्राम को कोई खास सफलता नहीं मिली है। काफी लंबे वक्त से किसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने ऐसा कोई प्रोडक्ट नहीं लॉन्च किया है। वहीं, जापान में शार्प जैसी कंपनियां एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लाती रही हैं। ऐसे में शाओमी और गूगल की साझेदारी पर नज़र बनाए रखना रोचक होगा। इसके अलावा अब शाओमी यूज़र की भी लंबे वक्त तक एंड्रॉयड अपडेट नहीं मिलने की शिकायत दूर हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xioami mobile, Xiaomi smartphone, Xiaomi redmi note 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »