Xiaomi की तीसरी मी एनिवर्सरी सेल गुरुवार से, एक रुपये में बिकेंगे कई डिवाइस

शआोमी ने मंगलवार को मी मैक्स 2 के लॉन्च इवेंट में तीसरी मी एनिवर्सरी सेल आयोजित करने का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि देश में तीसरी मी एनिवर्सरी के जश्न के मौके पर 20 जुलाई, गुरुवर और 21 जुलाई, शुक्रवार को सेल आयोजित की जाएगी। दो दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन के दौरान शाओमी देश में लॉन्च किए गए नए स्मार्टफोन बेचेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जुलाई 2017 14:45 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन 20 जुलाई को मिलेगा
  • रेडमी 4ए को 1 रुपये में खरीदने का मौका होगा
  • शाओमी एक्सेसरी पर भी 300 रुपये तक की छूट दे रही है
शआोमी ने मंगलवार को मी मैक्स 2 के लॉन्च इवेंट में तीसरी मी एनिवर्सरी सेल आयोजित करने का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि देश में तीसरी मी एनिवर्सरी के जश्न के मौके पर 20 जुलाई, गुरुवर और 21 जुलाई, शुक्रवार को सेल आयोजित की जाएगी। दो दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन के दौरान Xiaomi देश में लॉन्च किए गए नए स्मार्टफोन बेचेगी। कंपनी रेडमी 4 और रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन के स्टॉक उपलब्ध कराएगा। वहीं एक्सेसरीज़ पर ऑफर व छूट मिलेगी। नए पावर बैंक भी लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा रेडमी 4ए, वाई-फाई रिपीटर 2 और 10000 एमएएच वाले मी पावर बैंक 2 के साथ एक रुपये वाली फ्लैश सेल की भी वापसी हो रही है।

हर खरीदारी के साथ गोआईबीबो के जरिए घरेलू होटल बुकिंग पर 2,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। 8,000 रुपये से ज़्यादा के ट्रांज़ेक्शन पर 500 रुपये तक का ही कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

इसी हफ्ते लॉन्च हुए नए शाओमी मी मैक्स 2 को 20 जुलाई, सुबह 10 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन स्टॉक खत्म होने तक मिलेगा। इसके अलावा दो दिन तक चलने वाली तीसरी मी एनिवर्सरी सेल में रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन भी स्टॉक में रहेंगे। मी कैप्सूल ईयरफोन, मी हेडफोन कंफर्ट, मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी, मी इन-ईयर हेडफोन बेसिक, मी सेल्फी स्टिक और मी वीआर प्ले जैसी एक्सेसरी पर पर 300 रुपये तक की छूट मिलेगी। मी ब्लूटूथ हेडसेट को भी 899 रुपये में मी स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

10000 एमएएच और 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2 को क्रमशः 1,199 रुपये व 2,199 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। मी वाई-फाई रिपीटर 2 और मी राउटर 3सी को क्रमशः 799 रुपये और 1,199 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

10 रेडमी 4ए, 25 10000 एमएएच मी पावर बैंक, 15 वाई-फाई रिपीटर 2 यूनिट  के साथ 1 रुपये वाली फ्लैश सेल की भी वापसी होगी। यूज़र को इस फ्लैश सेल में हिस्सा लेने के लिए इस पेज को सोशल मीडिया पर साझा करना हेगा। फ्लैश सेल का आयोजन दोनों दिन सुबह 11 बजे और दोपहर 1 बजे होगा। तीसरी मी एनिवर्सरी सेल में मिलने वाले सभी ऑफर की लिस्टिंग यहां देखी जा सकती है।
Advertisement

इसके अलावा, शाओमी मी स्टोर ऐप में मिलने वाली एक्सेसरी पर 300 रुपये तक की छूट के लिए सेल से पहले कूपन भी दे रही है। कई स्मार्टफोन के लिए मी प्रोटेक्ट एक्सीडेंटल डैमेज पर 100 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ ही 'ए बिग चेस' नाम के गेम के जरिए भी यूज़र को सेल से पहले कई तरह के प्राइज़ जीतने का मौका मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.