Xiaomi ला रहा दो नए Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन, प्रोसेसर भी होंगे नए, जानें सबकुछ

Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro पर काम चल रहा है, जिसका खुलासा टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Redmi Turbo 4, Redmi Turbo 4 Pro पर काम कर रहा है।
  • Redmi Turbo 4 में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8400 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • Redmi Turbo 4 Pro में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Redmi Turbo 3 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में लोकप्रिय टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसका खुलासा किया है। Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro में वो प्रोसेसर दिए जाएंगे, जिनको मार्केट में अभी तक पेश नहीं किया गया है। आइए Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर के अनुसार, Redmi Turbo 4 में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8400 और Redmi Turbo 4 Pro में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 4 प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन पिछली सीरीज जैसा फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन बरकरार रखेंगे। Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro दोनों में नई बैटरी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिससे फोन के इंटरनल आर्किटेक्चर को बदले बिना 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

Turbo ब्रांड Redmi Note Turbo स्मार्टफोन का एक स्पिनऑफ है, जिसे कंपनी परफॉर्मेंस फ्लैगशिप सीरीज बनाना चाहती है, ऐसे फोन जो टॉप लेवल K लाइनअप और नोट मिडरेंज के बीच में आते हैं। Turbo 3 में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया था तो ऐसे में अब Turbo 4 में चौथी जनरेशन का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होना आम बात है।

आपको बता दें कि Redmi K70E को मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8300 के साथ पेश किया गया था, जिसका मतलब है कि K80E को एक नए नाम के साथ टर्बो सीरीज में जाते हुए देख सकते हैं। आपको बता दें कि इनमें से कोई भी स्मार्टफोन समान नाम के साथ चीनी बाजार के बाहर नहीं आया। Redmi K70E और Redmi Turbo 3 फोन Poco X6 Pro और Poco F6 के तौर पर आए थे। ग्लोबल स्तर पर Turbo 4 सीरीज Poco स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.