Xiaomi Valentino पर चल रहा है काम, स्नैपड्रैगन 638 प्रोसेसर हुआ है इस्तेमाल

शाओमी की 'S' सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों का बाज़ार पहले से गर्म है। अब एक नए Xiaomi स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली है जिसमें नए चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

Xiaomi Valentino पर चल रहा है काम, स्नैपड्रैगन 638 प्रोसेसर  हुआ है इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • गीकबेंच की वेबसाइट पर नए हैंडसेट को 'Xiaomi Valentino' के नाम से लिस्ट
  • लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Valentino में 6 जीबी रैम हैं
  • अभी वेलेंटिनो डिवाइस के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है
विज्ञापन
शाओमी की 'S' सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों का बाज़ार पहले से गर्म है। अब एक नए Xiaomi स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली है जिसमें नए चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। दरअसल, स्नैपड्रैगन 638 प्रोसेसर पर चलने वाले एक शाओमी हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि चीनी कंपनी एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

गीकबेंच की वेबसाइट पर नए हैंडसेट को 'Xiaomi Valentino' के नाम से लिस्ट किया गया है। इसमें अभी तक लॉन्च नहीं किए गए स्नैपड्रैगन 638 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.44 गीगाहर्ट्ज़ है। लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Valentino में 6 जीबी रैम हैं और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।

Geekbench की लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि Xiaomi Valentino ने सिंगल कोर टेस्ट में 1485 प्वाइंट हासिल किए और मल्टी-कोर टेस्ट में 5440 प्वाइंट। यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी किसी नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को मार्केट में पेश करने के लिए सुर्खियों में आई है। याद रहे कि इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया Redmi Note 5 Pro स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। अभी वेलेंटिनो डिवाइस के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। आने वाले समय में स्थिति और स्पष्ट होगी।

दूसरी तरफ, Redmi S2 स्मार्टफोन Xiaomi की लोकप्रिय रेडमी रेंज में सस्ता हैंडसेट होने जा रहा है। Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च होगा। फोन को लेकर कुछ जानकारियां लीक भी हुई हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जो एआई क्षमताओं से लैस होगा। सेकेंड्री सेंसर 5 मेगापिक्सल हो सकता है। हैंडसेट चीन में सनिंग.कॉम के ज़रिए मुहैया करवाया जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि Redmi S2 की कीमत 1,000 चीनी युआन (करीब 10,600 रुपये) है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह कीमत कितने रैम+स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Valentino, Snapdragon 638, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »