Redmi Note 9T 5G फोन 8 जनवरी को होगा पेश, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

अमेज़न लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 9T 5G फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 229.90 (लगभग 20,700 रुपये) होगी और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरे की कीमत EUR 269.90 (लगभग 24,300 रुपये) होगी।

Redmi Note 9T 5G फोन 8 जनवरी को होगा पेश, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

प्रोमो तस्वीर में सामने आया है कि फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9T 5G फोन में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर
  • रेडमी नोट 9टी 5जी Amazon Germany लिस्टिंग पर हुआ था लिस्ट
  • फोन में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 9T स्मार्टफोन को 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं और अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। साथ ही फोन के बैक पैनल का डिज़ाइन भी ऑफिशियल कर दिया गया है। रेडमी नोट 9टी स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और यह Xiaomi की Redmi Note 9 सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है। इसके अलावा, स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन, कीमत और प्रोमो तस्वीरों को भी लॉन्च से पहले लीक कर दिया गया है।
 

Xiaomi Redmi Note 9T launch, expected price

कंपनी के ग्लोबल ट्विटर और फेसबुक पेज के अनुसार Redmi Note 9T स्मार्टफोन को 8 जनवरी को 1pm GMT+1 (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने इसके लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, जिसके कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

कंपनी ने फिलहाल रेडमी नोट 9टी की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Amazon Germany ने फोन को लिस्ट किया है। हालांकि, फिलहाल इस लिस्टिंग को हटा दिया गया है, लेकिन Droidholic की रिपोर्ट अमेज़न लिस्टिंग का हवाला देते हुए जानकारी देती है कि फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 229.90 (लगभग 20,700 रुपये) होगी और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरे की कीमत EUR 269.90 (लगभग 24,300 रुपये) होगी। इसके अलावा, यह फोन दो कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया था वो हैं नाइटफॉल ब्लैक और डेब्रेक पर्पल।
 

Xiaomi Redmi Note 9T specifications (expected)

फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Amazon Germany लिस्टिंग में सामने आए थे, जिसे फिलहाल हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि फोन में 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं फोन में NFC सपोर्ट व 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। कथित रूप से फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा साझा की गई प्रोमो तस्वीर में सामने आया है कि फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा, रेडमी नोट 9टी 5जी फोन Redmi Note 9 5G फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 9टी फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  3. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  5. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  6. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  7. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
  10. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »