फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Amazon Germany लिस्टिंग में सामने आए थे, जिसे फिलहाल हटा दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा।
गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि Redmi Note 9T फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगा। आपको बता दें, Redmi Note 9 5G का चीनी मॉडल 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ आता है। फोन का 4 जीबी रैम विकल्प चीन में पेश नहीं किया गया है।
Redmi Note 9T कथित रूप से US FCC लिस्टिंग में मॉडल नंबर M2007J22G के साथ लिस्ट हुआ है, जिसे पहले Redmi Note 10 के रूप में जाना जा रहा था लेकिन अब इसे Redmi Note 9T के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।