Xiaomi Redmi 9A और Xiaomi Redmi 9C होंगे 30 जून को लॉन्च

Xiaomi Malaysia के फेसबुक पेज़ पर एक पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्ट में केवल स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की जानकारी दी गई है, जो है 30 जून। बता दें, Redmi 9A स्मार्टफोन Redmi 8A का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो पिछले साल लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जून 2020 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A के नए रेंडर में दिखा अनोखा बैक पैनल
  • Xiaomi Malaysian Facebook पेज़ के जरिए लॉन्च की घोषणा
  • बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले से लैस होंगे दोनों Xiaomi फोन

Redmi 9A स्मार्टफोन Redmi 8A का अपग्रेड वर्ज़न

Xiaomi ने ऐलान किया है कि Redmi 9A और Redmi 9C स्मार्टफोन 30 जून को यानी कल लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने अपने Malaysian Facebook पेज़ के जरिए यह जानकारी साझा की है। हालांकि, इस ऐलान में स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इंटरनेट पर इन दोनों शाओमी स्मार्टफोन ऑनलाइन लीक में सामने आ चुके है जिससे फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हो चुकी है। इसके अलावा रेडमी 9ए स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स भी सामने आए हैं, जिसमें स्मार्टफोन का अनोखा बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है।

Xiaomi Malaysia के फेसबुक पेज़ पर एक पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्ट में केवल स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की जानकारी दी गई है, जो है 30 जून। बता दें, Redmi 9A स्मार्टफोन Redmi 8A का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। वहीं, Redmi 9C को देखकर लग रहा है कि यह एक नई सीरीज़ की शुरुआत होगी। इसके साथ ही इस पोस्टर में यह भी जानकारी दी गई है कि यह दोनों ही फोन बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आएंगे। इसके अलावा पोस्टर में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह लॉन्च इवेंट कब और कहां शुरू होगा।
Advertisement

लीक रेंडर्स की बात करें, तो Playfuldroid की रिपोर्ट में Redmi 9A स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में दिखा है, जो हैं मिडनाइट ग्रे, ट्वाइलाइट ब्लू और पीकॉक ग्रीन। रेंडर में फोन का फ्रंट पैनल दिखा है, जो काफी हद तक सेल्फी कैमरा नॉच के साथ Redmi 9 जैसा ही है। बड़ा बदलाव आपको फोन के बैक पैनल और कैमरा प्लेसमेंट में देखने को मिलेगा। रेंडर में रेडमी 9ए फोन का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो बायीं ओर स्थित है। फोन के रियर कैमरा को एक सीधी पट्टी में रखा गया है, जो नीचे फोन के ब्रांड लोगों से मिलती है। हालांकि, इस लीक रेंडर में फोन का बैक पैनल हाल ही में सामने आई लीक से काफी अलग है।
 

Redmi 9A specifications (rumoured)

रेडमी 9ए से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। पता चला है कि Redmi 9A स्मार्टफोन में 6.53 इंच के डिस्प्ले और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो वाटरड्रॉप नॉच में स्थित होगा। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस होगा और इसके अलावा फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इस लीक में रेडमी 9ए की कथित तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें फोन के बैक में सिंगल कैमरा दिया गया था जो 13 मेगापिक्सल का है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 2.4जी वाई-फाई कनेक्टिविटी और 4जी एलटीई सपोर्ट, 10 वाट फास्ट चार्जिंग और 3 जीबी रैम आदि शामिल थी।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 9A, Redmi 9C, Redmi 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.