Xiaomi लाने वाली है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi स्मार्टफोन

नए Redmi फोन में 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा जिससे सैमसंग ने मई महीने में ही पर्दा उठाया था।

Xiaomi लाने वाली है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर सैमसंग कर रही है काम
  • रियलमी भी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन का टीज़र ज़ारी कर चुकी है
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले Redmi फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध
विज्ञापन
संभव है कि आने वाले दिनों में हमारा सामना 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले Redmi Phone से हो। शाओमी ने सोमवार को वीबो पर एक कैमरा सैंपल पोस्ट किया और एक तरह से अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे फोन का टीज़र ज़ारी कर दिया है। हो सकता है कि यह दुनिया का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन हो। यह वाकई में मार्केट में मौज़ूद 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को चुनौती देगा। नए रेडमी फोन में 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा जिससे सैमसंग ने मई महीने में ही पर्दा उठाया था। सेंसर 0.8 माइक्रॉन्स वाले पिक्सल साइज़ से लैस है। यह कैमरा कम रोशनी में 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें कैपचर कर पाएगा। ऐसा सैमसंग की टैट्रासेल टेक्नोलॉजी से संभव होगा।

64 मेगापिक्सल वाले रेडमी फोन की कैमरा परफॉर्मेंस कैसी होगी? इसके बारे में भविष्य में ही पता चलेगा। इस बीच रेडमी की टीम ने वीबो पर कैमरा सैंपल पोस्ट करके यह इशारा दिया है कि नए कैमरा सेंसर की मदद से इसे हाइ-ग्रेड ज़ूम सपोर्ट मिलेगा।
 
redmi

Xiaomi की ओर से अभी Samsung के ISOCELL Bright GW1 सेंसर को इस्तेमाल में लाए जाने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन बीते महीने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीजिंग की यह कंपनी अपने नए रेडमी फोन में सैमसंग के सेंसर को इस्तेमाल में लाएगी। शाओमी फोन में पहले से मौज़ूद मीयूआई कैमरा ऐप से बीते महीने ही 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन के बारे में पता चला था। ऐप में अल्ट्रा-पिक्सल मोड का ज़िक्र था।

गौर करने वाली बात है कि शाओमी अकेली कंपनी नहीं है जो 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है। चर्चा तो यह भी है कि सैमसंग आने वाले समय में 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस गैलेक्सी ए सीरीज़ का एक फोन लॉन्च करेगी। इसी तरह से रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने बीते महीने ही कंपनी के नए फोन के 64 मेगापिक्सल कैमरे से ली गई तस्वीरों को साझा किया था। ओप्पो की यह सहायक कंपनी इस साल ही सैमसंग के ISOCELL GW1 सेंसर से लैस 64 मेगापिक्ससल कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Phone, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »