Redmi K40 सीरीज़ का आधिकारिक टीज़र ज़ारी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की हुई पुष्टि

प्रोसेसर के अलावा, दोनों ही फोन रेडमी के40 और रेडमी के40 प्रो में 6.81 इंच डिस्प्ले जिसका 1,440x3,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। यह फोन सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 फरवरी 2021 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 सीरीज़ 25 फरवरी को होगी रिलीज़
  • Redmi K40 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर
  • Redmi K40 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर
Redmi K40 सीरीज़ 25 फरवरी को लॉन्च की जाएगी, जिससे पहले कंपनी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग पर इसे टीज़ कर दिया है। एग्जिक्यूटिव ने स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसमें दो बड़े सेंसर्स और एक छोटा सेंसर देखा जा सकता है। एक अलग पोस्ट में पुष्टि की गई है कि रेडमी के40 Xiaomi सब-ब्रांड का पहली स्मार्टफोन सीरीज़ होगी, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगी। इस सीरीज़ में Redmi K40 और Redmi K40 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। लेकिन, पोस्ट में रेडमी के40 सीरीज़ का ही उल्लेख किया गया है। ऐसे में साफ नहीं है कि इन दोनों मॉडल्स में से कौन-सा स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रगैन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।

Lu Weibing ने Redmi K40 सीरीज़ लॉन्च 25 फरवरी से पहले ही इसकी जानकारी टीज़ करना शुरू कर दी है। एग्जिक्यूटिव ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर टीज़र तस्वीर साझा की है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का खुलासा होगा। इस तस्वीर में दो बड़े सेंसर, एक बड़ा सेंसर और फ्लैश देखा जा सकता है। यह सभी कैमरा मॉड्यूल में स्थित है, जो कि देखने में Xiaomi Mi 11 जैसा ही है। टीज़र तस्वीर में देखा जा सकता है कि लॉन्च इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जो कि स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) शुरू होगा।
Advertisement

एक अन्य पोस्ट में Weibing ने साझा किया है कि रेडमी के40 सीरीज़ पहली ऐसी रेडमी सीरीज़ होगी, जो कि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस सीरीज़ के किस वेरिएंट में लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाने वाला है। हालांकि, इससे पहले टिप्सटर ने सुझाव दिया था कि Redmi K40 Pro स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जाएगा, वहीं वनीला Redmi K40 फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।
 

Redmi K40, Redmi K40 Pro specifications (expected)

प्रोसेसर के अलावा, दोनों ही फोन रेडमी के40 और रेडमी के40 प्रो में 6.81 इंच डिस्प्ले जिसका 1,440x3,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। यह फोन सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ आ सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए नया टीज़र पुरानी लीक्स से अलग है। पुरानी लीक्स में कहा गया था कि यह दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होंगे, लेकिन लेटेस्ट रेडमी के40 वेरिएंट्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा, रेडमी के40 फोन 4,500 एमएएच बैटरी और रेडमी के40 प्रो फोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.