• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दुनिया के सबसे छोटे सेल्फी कैमरा कटआउट के साथ Redmi K40 फोन 25 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें कीमत

दुनिया के सबसे छोटे सेल्फी कैमरा कटआउट के साथ Redmi K40 फोन 25 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें कीमत

Redmi के जनरल मैनेजर ने पिछले महीने फरवरी लॉन्च की पुष्टि करते हुए बताया था कि Redmi K40 को 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

दुनिया के सबसे छोटे सेल्फी कैमरा कटआउट के साथ Redmi K40 फोन 25 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें कीमत

Redmi K40 में दुनिया का सबसे छोटा सेल्फी कैमरा कटआउट दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Redmi K40 को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना है
  • फोन में दुनिया का सबसे छोटा सेल्फी कैमरा कटआउट दिया जाएगा
  • स्टीरियो स्पीकर्स और 'दमदार' बैटरी लाइफ से होगा लैस
विज्ञापन
Redmi K40 को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद Redmi के जनरल मैनेजर लू वीबिंग (Lu Weibing) ने Weibo के जरिए साझा की है। वीबिंग ने एक टीज़र पोस्टर साझा किया है, जिससे पचा चलता है कि दिसंबर 2019 में लॉन्च हुए Redmi K30 का यह आगामी अपग्रेड इस महीने के आखिर में लॉन्च होगा। Redmi K40 के अलावा इस सीरीज़ में Redmi K40 Pro भी शामिल होगा। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक Pro वेरिएंट की पुष्टि नहीं की है। रेडमी के40 के मीडियाटेक और क्वालकॉम वाले अलग-अलग चिपसेट विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है।

Weibo पर Lu Weibing ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें Redmi K40 का रिटेल बॉक्स दिखाई देता है। कार्यकारी ने यह भी बताया कि फोन एक नए डिज़ाइन और बेहतर अनुभव के साथ आएगा। हालांकि, उन्होंने अभी तक सटीक स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताए।
 

Redmi K40 price

Weibing ने पिछले महीने फरवरी लॉन्च की पुष्टि करते हुए बताया था कि Redmi K40 को 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
 

Redmi K40 specifications (expected)

इस हफ्ते की शुरुआत में, Weibing ने खुलासा किया था कि Redmi K40 "सबसे छोटे" सेल्फी कैमरा होल कटआउट, स्टीरियो स्पीकर्स और "जबरदस्त" बैटरी लाइफ के साथ आएगा। फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ के साथ आएगा, जिसमें फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) पैनल हो सकता है।

वीबिंग ने यह भी पुष्टि की थी कि Redmi K40 सीरीज़ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट शामिल होगा। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि सीरीज़ में Redmi K40 एक सब-फ्लैगशिप चिपसेट के साथ भी आ सकता है।

Redmi K40 सीरीज़ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। स्टैंडर्ड के साथ-साथ सीरीज़ में एक Pro वेरिएंट की भी उम्मीद की जा रही है, जो 108-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »