Xiaomi के 67 करोड़ डॉलर के एसेट्स पर ED की रोक बरकरार, कर्नाटक हाई कोर्ट से कंपनी को झटका

ED का आरोप था कि शाओमी ने विदेशी फर्मों को रॉयल्टी के भुगतान की मद में गैर कानूनी तरीके से रकम भेजी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023 11:23 IST
ख़ास बातें
  • ED ने पिछले वर्ष कंपनी के एसेट्स पर रोक लगाई थी
  • शाओमी ने किसी गड़बड़ी से इनकार किया था
  • कंपनी ने दावा किया था कि उसका रॉयल्टी की पेमेंट के लिए एग्रीमेंट है

कंपनी ने अपनी याचिका में कहा था कि उसके एसेट्स पर रोक लगाना अनुचित है

कर्नाटक हाई कोर्ट ने चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के 67 करोड़ डॉलर से अधिक के एसेट्स पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की रोक को बरकरार रखा है। कंपनी ने एसेट्स पर रोक लगाने को कोर्ट में चुनौती दी थी। ED ने पिछले वर्ष कंपनी के एसेट्स पर रोक लगाई थी। ED का आरोप था कि शाओमी ने विदेशी फर्मों को रॉयल्टी के भुगतान की मद में गैर कानूनी तरीके से रकम भेजी थी। 

हालांकि, शाओमी ने किसी गड़बड़ी से इनकार किया था। Live Law की रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी ने अपनी याचिका में कहा था कि उसके एसेट्स पर रोक लगाना अनुचित है और इससे देश में कंपनी के कामकाज में रुकावट आई है। पिछले वर्ष शाओमी के वकील ने कोर्ट  से इन रोक को समाप्त करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा था कि कंपनी को पहले रोक वाले एसेट्स के समान बैंक गारंटी उपलब्ध करानी चाहिए। इस पर कंपनी के वकील ने कोर्ट को बताया था कि ऐसी बैंक गारंटी का मतलब पूरी रकम को जमा कराना होगा। इससे कंपनी के लिए कामकाज करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, इसे लेकर कोर्ट ने कोई राहत देने से मना कर दिया था। 

कंपनी की देश में यूनिट पर अपने बैंकर Deutsche Bank को वर्षों तक गलत जानकारी देने का आरोप लगा था। कंपनी ने दावा किया था कि उसका रॉयल्टी की पेमेंट के लिए एग्रीमेंट है, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। कंपनी के खिलाफ जांच में पाया गया था कि उसने रॉयल्टी की 'मद' में अमेरिकी चिप कंपनी Qualcomm और अन्यों को 'गैर कानूनी' तरीके से रकम भेजी थी। 

पिछले वर्ष भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ शाओमी ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा था। पिछले वर्ष देश में स्मार्ट TV की शिपमेंट्स में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे तीसरी तिमाही में फेस्टिव सीजन के दौरान नए लॉन्च, डिस्काउंट और प्रमोशंस प्रमुख कारण रहे। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, कम प्राइस वाले सेगमेंट में बड़ी स्क्रीन वाले TV की डिमांड से भी बिक्री बढ़ी है। दिसंबर तिमाही में फेस्टिव सीजन के बाद स्मार्ट TV की शिपमेंट्स डिमांड में कमी से वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग दो प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में शाओमी के बाद Samsung, LG, OnePlus और TCL थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.