स्मार्टफोन की कमजोर डिमांड से Xiaomi को बड़ा झटका, रेवेन्यू 18 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2023 13:13 IST
ख़ास बातें
  • चीन के स्मार्टफोन मार्केट में तेजी नहीं आई है
  • कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के प्राइसेज घटाए हैं
  • भारत में शाओमी को कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है

इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी बड़ी कंपनियों ने सेंध लगाई है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi का पहली तिमाही में रेवेन्यू 18.9 प्रतिशत कम हो गया है। स्मार्टफोन्स की डिमांड कमजोर होने से कंपनी के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। पहली तिमाही में कंपनी की सेल्स CNY 59.5 अरब (लगभग 4,91,900 करोड़ रुपये) रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में CNY 73.35 अरब (लगभग 6,06,400 करोड़ रुपये) की थी। 

हालांकि, कंपनी की नेट इनकम 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर CNY 2.86 अरब (लगभग 23,600 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। पिछले वर्ष के अंत में महामारी को लेकर कड़ी पाबंदियों को हटाने से चीन की इकोनॉमी में रिकवरी हुई है लेकिन कंज्यूमर्स खर्च करने में सतर्कता बरत रहे हैं। चीन के स्मार्टफोन मार्केट में तेजी नहीं आई है। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया था कि पहली तिमाही में चीन में स्मार्टफोन की कुल सेल्स 11 प्रतिशत घटी है। इस अवधि में चीन में शाओमी की  सेल्स में लगभग 20 प्रतिशत की कमी हुई है। 
Advertisement

शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी बड़ी कंपनियों ने सेंध लगाई है। भारत और चीन में डिमांड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के प्राइसेज भी घटाए हैं। भारत में शाओमी को कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने कर्नाटक हाई कोर्ट ने कंपनी के 67 करोड़ डॉलर से अधिक के एसेट्स पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की रोक को बरकरार रखा था। कंपनी ने एसेट्स पर रोक लगाने को कोर्ट में चुनौती दी थी। ED ने पिछले वर्ष कंपनी के एसेट्स पर रोक लगाई थी। ED का आरोप था कि शाओमी ने विदेशी फर्मों को रॉयल्टी के भुगतान की मद में गैर कानूनी तरीके से रकम भेजी थी। 

हालांकि, शाओमी ने किसी गड़बड़ी से इनकार किया था। कंपनी ने कहा था कि उसके एसेट्स पर रोक लगाना अनुचित है और इससे देश में कंपनी के कामकाज में रुकावट आई है। पिछले वर्ष शाओमी के वकील ने कोर्ट  से इस रोक को समाप्त करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा था कि कंपनी को पहले रोक वाले एसेट्स के समान बैंक गारंटी उपलब्ध करानी चाहिए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Economy, Xiaomi, Revenue, Market, China, Samsung, Demand, Recovery, Court, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.