शाओमी का दावा, 6 महीनों में बिके Redmi Note 7 सीरीज़ के 1.5 करोड़ हैंडसट

Xiaomi की Redmi Note 7-सीरीज़ बेहद ही पॉपुलर रही है। कंपनी की रेडमी नोट 7-सीरीज़ का अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा है।

शाओमी का दावा, 6 महीनों में बिके Redmi Note 7 सीरीज़ के 1.5 करोड़ हैंडसट

शाओमी का दावा, 6 महीनों में बिके Redmi Note 7 सीरीज़ के 1.5 करोड़ हैंडसट

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
  • Xiaomi ने रेडमी नोट 7 प्रो को केवल भारत और चीन में उतारा है
  • '48 Megapixel Camera' वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 Pro
विज्ञापन
Xiaomi की रेडमी नोट 7-सीरीज़ बेहद ही पॉपुलर रही है। कंपनी की रेडमी नोट 7-सीरीज़ का अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा है। शाओमी ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि कंपनी ने केवल छह महीनों में दुनियाभर में रेडमी नोट 7-सीरीज़ के 1.5 करोड़ यूनिट बेच दिए हैं। Redmi Note 7 को जनवरी में लॉन्च किया गया था और इसके बाद Redmi Note 7 Pro को फरवरी में उतारा गया था। रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस साल मई के अंत में शाओमी ने पुष्टि की थी कि कंपनी रेडमी नोट 7-सीरीज़ के 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है।

शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनावन सुंग ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। रेडमी नोट 7 सीरीज़ के अंतर्गत रेडमी नोट 7, रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो को उतारा गया है और कंपनी 1.5 करोड़ यूनिट बेचने में सफल रही है। भारत में शाओमी ने केवल एक महीने के भीतर रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 10 लाख से अधिक यूनिट बेच दिए थे और मई के शुरुआत में यह आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया था। इसके बाद शाओमी ने मई के अंत में इस बात की घोषणा की थी कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 1 करोड़ से अधिक हैंडसेट बिक गए हैं।
 

Xiaomi Redmi Note 7 Specifications

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए रेडमी नोट 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है।
 

Redmi Note 7 Pro Specifications

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  3. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  4. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  5. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  6. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  8. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  9. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »