Xiaomi Mi A1 नए अवतार में आया

शाओमी ने अपने पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड वेरिएंट को इंडोनेशिया में पेश किया गया है। नए मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड वेरिएंट की कीमत 3,099,000 इंडोनेशियाई रूपिया (करीब 14,600 रुपये) है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2017 10:20 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है
  • शाओमी मी ए1 सितंबर में लॉन्च हुआ था
  • मी ए1 कंपनी ने गूगल के एंड्रॉयड वन मुहिम के तहत लॉन्च किया है
शाओमी ने अपने पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड वेरिएंट को इंडोनेशिया में पेश किया गया है। नए मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड वेरिएंट की कीमत 3,099,000 इंडोनेशियाई रूपिया (करीब 14,600 रुपये) है। शाओमी ने सितंबर में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। Mi A1 (रिव्यू)  स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने गूगल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। कंपनी ने पिछले महीने नवंबर में ही रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च किया था।

Xiaomi Mi A1 Special Edition Red में नए कलर वेरिएंट के अलावा सभी स्पेसिफिकेशन रेगुलर मी ए1 वाले ही हैं। नए कलर वेरिएंट के साथ ही अब मी ए1 कुल चार रंगों में उपलब्ध है। इनमें ब्लैक, गोल्ड, रोज़, गोल्ड और रेड कलर शामिल है। लॉन्च के समय शाओमी ने मी ए1 को भारत में 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया था और नए कलर वेरिएंट का भी यही दाम है। Xiaomi Mi A1 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया ऑप्टिकल ज़ूम डुअल कैमरा सेटअप। अभी नए वेरिएंट को इंडोनेशिया के बाहर दूसरे बाज़ारों में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गिज़्मोचाइना ने इस ख़बर को सबसे पहले सार्वजनिक किया।
Advertisement
 

शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.