Xiaomi के फोल्डेबल फोन में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

शाओमी द्वारा दायर एक नए पेटेंट एप्लिकेशन से पता चला है कि कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन तीन रियर कैमरे से लैस हो सकता है।

Xiaomi के फोल्डेबल फोन में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Xiaomi के फोल्डेबल फोन में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

ख़ास बातें
  • Xiaomi के आगामी फोल्डेबल फोन में है अनोखा डुअल फोल्डिंग डिज़ाइन
  • शाओमी का फोल्डेबल फोन टेस्टिंग फेज़ में है
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है शाओमी के फोल्डेबल फोन में
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में एक वीडियो में अपने आगामी फोल्डेबल फोन को दिखाया था, लेकिन अभी तक डिवाइस के हार्डवेयर या कैमर सेटअप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। शाओमी द्वारा दायर एक नए पेटेंट एप्लिकेशन से पता चला है कि कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन तीन रियर कैमरे से लैस हो सकता है। शाओमी के पेटेंट एप्लिकेशन में स्केमैटिक से डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात पता चली है। लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कैमरे कितने मेगापिक्सल के होंगे।

EUIPO (यूरोपियन यूनियन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफ़िस) पर भी शाओमी के आगामी फोल्डेबल फोन के स्केमैटिक की झलक देखने को मिल जाएगी। लेकिन इसे सबसे पहले @Xiaomishka द्वारा स्पॉट किया गया है। यह टैबलेट जैसा डिवाइस दिखाई दे रहा है, हाल ही में शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने एक वीडियो को पेश किया था जिसमें फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन भी समान था।

वीडियो में स्क्रीन को दोनों तरफ से फोल्ड करके दिखाया गया था। दोनों तरफ से फोल्ड होने के बाद यह टैबलेट स्मार्टफोन जैसा लग रहा है जिसमें बड़ा डिस्प्ले है। इसके बाद शाओमी द्वारा एक अन्य टीज़र वीडियो को भी शेयर किया गया था। शाओमी द्वारा दायर पेटेंट एप्लिकेशन से इस बात का संकेत मिलता है कि आगामी फोल्डेबल डिवाइस में तीन रियर कैमरे होंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि तीन रियर कैमरे केवल पेटेंट एप्लिकेशन में दिखाई दे रहे हैं, इसका मतलब है कि यह केवल एक फोल्डेबल डिवाइस के लिए शाओमी के विज़न का प्रतिनिधित्व करते हैं। संभवतः व्यावसायिक रूप से उपलब्ध फोन में ऐसा देखने को ना मिले।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Foldable Phone, Xiaomi EUIPO Patent
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »