Xiaomi Redmi Pro 2 हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

Xiaomi Redmi Pro 2 का टीज़र ज़ारी हुआ है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की बात की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वही मॉडल है जिसका टीज़र 48 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ ज़ारी हुआ था।

Xiaomi Redmi Pro 2 हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन
ख़ास बातें
  • Redmi Pro का अपग्रेड हो सकता है शाओमी का नया हैंडसेट
  • शाओमी रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की पुष्टि
  • पहले ही मिली जानकारी, 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला शाओमी फोन रेडमी सीरीज़ का
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Pro 2 का टीज़र ज़ारी हुआ है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की बात की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वही मॉडल है जिसका टीज़र 48 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ ज़ारी हुआ था। Redmi Pro 2 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक हुए टीज़र से सामने आई है जिन्हें Weibo पर सार्वजनिक किया गया है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन 2016 में चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए Redmi Pro का अपग्रेड होगा। याद रहे कि Xiaomi Redmi Pro को डेका-कोर हीलियो एक्स25 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया था।

वीबो पर एक टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक किए गए टीज़र से पता चला है कि शाओमी रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन के बारे में बेहतर फोटोग्राफी अनुभव देने का भी दावा है।

वैसे, दोनों ही टीज़र में कैमरा के फीचर का ज़िक्र नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि Redmi Pro 2 मॉडल ही 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा। ये दावे Snapdragon 675 प्रोसेसर होने के आधार पर किए जा रहे हैं जो अब तक कैमरा केंद्रित स्मार्टफोन का हिस्सा रहा है।
 
0ukp0ev

Photo Credit: Weibo

Xiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने इस महीने ही कंपनी द्वारा 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन पर काम करने की पुष्टि की थी। वहीं, क्वालकॉम 4जी/ 5जी समिट में शाओमी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया प्रमुख मनु कुमार जैन ने जल्द ही स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर फोन लाने की बात की थी। यह चिपसेट 48 मेगापिक्सल के सेंसर को सपोर्ट करता है।

बीते हफ्ते चीन में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला शाओमी स्मार्टफोन रेडमी सीरीज़ का होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस फोन में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में ही एक छेद होगा। डिस्प्ले होल को टॉप में बायीं तरफ जगह दिए जाने की उम्मीद है।

याद रहे कि शाओमी रेडमी प्रो हैंडसेट को चीन में जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन था। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। Redmi Pro में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  2. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  3. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  5. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  6. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  9. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »