छोटी स्‍क्रीन वाले 2 स्‍मार्टफोन से बड़े धमाके की तैयारी में Xiaomi!

हाल ही में Redmi GM Lu Weibing ने Weibo पर मिनी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बारे में बात की है। इसी वजह से यह माना जा रहा है कि शाओमी मिनी स्‍क्रीन वाले स्‍मार्टफोन्‍स को लेकर गंभीर है और जल्‍द स्‍मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 11:45 IST
ख़ास बातें
  • इन स्‍मार्टफोन्‍स को शाओमी व रेडमी ब्रैंड के साथ पेश किया जा सकता है
  • Redmi GM Lu Weibing भी मिनी स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन्‍स पर बात कर चुके हैं
  • 6.3 इंच का डिस्‍प्‍ले और स्‍नैपड्रैगन 870 SoC द‍िया जा सकता है इनमें

चीनी सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म वीबो पर भी अनुमान जताया गया है कि मॉडल नंबर L3 और L3A शाओमी के आने वाले मिनी स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन हो सकते हैं

स्‍मार्टफोन खरीदने वाले कई लोग आज भी पूछते हैं, 'कोई ऐसा फोन बताओ,‍ जिसकी स्‍क्रीन छोटी हो।' 'मुझे कॉम्‍पैक्‍ट फोन चाहिए।' 7 इंच डिस्‍प्‍ले की रेस में दौड़ रही स्‍मार्टफोन इंडस्‍ट्री में छोटी स्‍क्रीन वाले मिड रेंज और फ्लैगशिप फोन्‍स की भारी कमी है या कहें डिवाइसेज हैं ही नहीं। अब हर किसी का बजट iPhone 12 मिनी का तो नहीं हो सकता। खासतौर पर इंडियन मार्केट में। एंड्रॉयड OS में आसुस ने जरूर छोटे डिस्‍प्‍ले के साथ फोन लॉन्‍च किया है, लेकिन उसने भी अभी इंडिया में दस्‍तक नहीं दी है। ऐसे में यूजर्स के सामने छोटी स्‍क्रीन वाले फ्लैगशिप फोन्‍स की भारी कमी है। हालां‍कि ये कमी जल्‍द खत्‍म हो सकती है, क्‍योंकि स्‍मार्टफोन ब्रैंड लोगों के इस म‍िजाज को समझ रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाओमी, छोटी स्‍क्रीन वाले दो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इन्‍हें शाओमी के अलावा रेडमी ब्रैंड के साथ भी पेश किया जा सकता है। 

छोटी स्‍क्रीन वाले फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स को लेकर शाओमी, पब्‍लि‍कली भी अपना इंटरेस्‍ट दिखा चुकी है। रिलीज से पहले जब iPhone 12 मिनी के बारे में रिपोर्ट्स आ रही थीं, तब Xiaomi इस फॉर्म फैक्टर में इंटरेस्‍ट दिखाने वाला पहला Android OEM था। हाल ही में Redmi GM Lu Weibing ने Weibo पर मिनी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बारे में बात की है। इसी वजह से यह माना जा रहा है कि शाओमी मिनी स्‍क्रीन वाले स्‍मार्टफोन्‍स को लेकर गंभीर है और जल्‍द स्‍मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है।   

चीनी सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म वीबो यह पर भी अनुमान जताया गया है कि मॉडल नंबर L3 और L3A शाओमी के आने वाले मिनी स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन हो सकते हैं, जो लंबे वक्‍त से वेटिंग में हैं। खबरें हैं कि दोनों फोन्‍स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर से लैस किया जाएगा और इन स्‍मार्टफोन्‍स में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा, जो कॉम्‍पैक्‍ट स्‍क्रीन की हसरत को सच कर देगा। इन फोन्‍स के बारे में फ‍िलहाल इतनी ही जानकारी है। 

खास बात यह है कि टेक इंडस्‍ट्री में तैरती खबरों में पहले L3 मॉडल को एक फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन के रूप में प्रोजेक्‍ट किया गया था, क्‍योंकि आजकल बड़ी स्‍क्रीन वाले फोन्‍स का ही जोर है, इसलिए जब तक यह कन्‍फर्म नहीं हो जाता कि ये मिनी स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन्‍स ही हैं, संदेह बरकरार रहना चाहिए। अब सबकी नजरें शाओमी के आने वाले L3 और L3A मॉडल्‍स पर हैं। जब तक इनके फीचर्स सामने नहीं आ जाते, यह अनुमान लगाया जाता रहेगा कि ये कंपनी के आने वाले मिनी स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन्‍स हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Light and convenient
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.