शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट की बिक्री आज फिर

शाओमी की सेल्फी सीरीज़ के स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। याद रहे कि शाओमी के इन स्मार्टफोन की पहली सेल पिछले बुधवार अमेज़न इंडिया पर आयोजित हुई थी।

शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट की बिक्री आज फिर
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
  • शाओमी रेडमी वाई1 लाइट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • सेल अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर आयोजित होगी
विज्ञापन
शाओमी की सेल्फी सीरीज़ के स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। याद रहे कि शाओमी के इन स्मार्टफोन की पहली सेल पिछले बुधवार अमेज़न इंडिया पर आयोजित हुई थी। शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट पहली सेल में मात्र 3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर बुधवार को दोपहर 12 बजे फिर सेल आयोजित होगी।

सेल में हिस्सा लेने से पहले जान लें कि शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है जो 10,999 रुपये में उपलब्ध है। शाओमी रेडमी वाई1 लाइट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Xiaomi Redmi Y1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। अच्छी खबर यह है कि इस रेडमी वाई सीरीज़ के इस फोन में कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी वाई1 का रिव्यू)

शाओमी रेडमी वाई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर एलईडी सेल्फी लाइट के साथ 21 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बैटरी 3080 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 153x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 

शाओमी रेडमी वाई1 लाइट के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi Y1 Lite के 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। रेडमी वाई1 के स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर की जगह इस हैंडसेट में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की बैटरी 3080 एमएएच की है और यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। रियर सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »