• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Redmi S2 हो सकता है भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और फेस अनलॉक से होगा लैस

Xiaomi Redmi S2 हो सकता है भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और फेस अनलॉक से होगा लैस

भारत में शाओमी की रेडमी सीरीज़ के शाओमी रेडमी एस2 को लॉन्च किए जाने की खबरें आई हैं।

Xiaomi Redmi S2 हो सकता है भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और फेस अनलॉक से होगा लैस

तस्वीर में Xiaomi Redmi 5

ख़ास बातें
  • एक एक्सडीए डेवलपर्स रिपोर्ट से Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा
  • स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस होगा शाओमी रेडमी एस2
विज्ञापन
आधिकारिक जानकारियों के आधार पर हर किसी को Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतज़ार है। दरअसल, इस स्मार्टफोन को 25 अप्रैल को लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बाद में यही फोन भारतीय मार्केट में Xiaomi Mi A2 के नाम से आएगा। इस बीच भारत में शाओमी की रेडमी सीरीज़ के शाओमी रेडमी एस2 को लॉन्च किए जाने की खबरें आई हैं। 2018 में अब तक इस चीनी कंपनी ने भारतीय मार्केट में Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro और Redmi 5 को लॉन्च किया है। वहीं, चीन में Redmi Note 5 और Mi MIX 2S से पर्दा उठाया गया है। जानकारी मिली है कि Xiaomi कथित तौर पर Redmi S2 को दोनों देश में लॉन्च करेगी।

एक एक्सडीए डेवलपर्स रिपोर्ट से Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है जो FunkyHuawei.club द्वारा हासिल किए फर्मवेयर फाइल पर आधारित है। फाइल के मुताबिक, हैंडसेट में एचडी+ (720x1440 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हालांकि, डिस्प्ले के साइज़ की जानकारी नहीं मिली है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। बता दें कि यही प्रोसेसर Xiaomi Redmi Note 5, Redmi 5 Plus, Mi A1 और Mi Max 2 का भी हिस्सा है। फर्मवेयर फाइल तो यही इशारा करते हैं कि हैंडसेट का एक 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। फिलहाल, रेडमी एस2 में होने वाले रैम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स486 सेंसर या 12 मेगापिक्सल ऑम्नीविज़न ओवी12ए10 सेंसर प्राइमरी कैमरे के तौर पर होगा। वहीं, 5 मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के5ई8 सेकेंडरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के5ई8 सेंसर फ्रंट कैमरे के तौर पर हो सकता है। कैमरा सेटअप की अहम खासियत इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, पोर्ट्रेट मोड और फेस अनलॉक होंगे।

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रेडमी एस2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड ओरियो सपोर्ट के साथ आएगा। फिलहाल, स्मार्टफोन को रिलीज किए जाने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फर्मवेयर फाइल में चीनी और भारतीय मार्केट के बारे में साफ-साफ लिखा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »