शाओमी रेडमी प्रो के बारे में ये 5 बातें ज़रूर जान लें

शाओमी रेडमी प्रो के बारे में ये  5 बातें ज़रूर जान लें
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है
  • शाओमी रेडमी प्रो मीयूआई 8 पर चलता है
  • शाओमी के इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 15,100 रुपये शुरू होती है
विज्ञापन
शाओमी ने चीन में रेडमी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी द्वारा पहली बार किसी स्मार्टफोन में डुअल कैमरा दिया गया है। प्रीमियम डिजाइन के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में मिलेगा।

सबसे पहले दो रियर कैमरा लेंस मॉड्यूल एचटीसी स्मार्टफोन में देखे गए थे। लेकिन आईफोन 7 के डुअल रियर कैमरे के साथ आने की खबरें आने के बाद इसे 'प्रीमियम' फीचर के तौर पर देखा जा रहा है। अब शाओमी ने ऐप्पल के हर साल होने वाले लॉन्च इवेंट से करीब एक महीने पहले ही अपना रेडमी प्रो स्मार्टफोन पेश कर दिया है। शाओमी रेडमी प्रो स्मार्टफोन 4जी सपोर्ट करता है। इस फोन में 4050 एमएएच की बैटरी है और इसका वज़न 174 ग्राम है। इसके अलावा शाओमी शाओमी रेडमी प्रो में कई दूसरे ऐसे फीचर भी हैं जिनके बारे में बात करना खासा जरूरी है और आज हम इस फोन के टॉप 5 फीचर के बारे में बात करते हैं।

1) डुअल कैमरे की बात करें तो शाओमी अपने रेडमी प्रो स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप को फोन का सबसे आकर्षक फीचर बता रही है। इस फोन में 5 लेंस मॉड्यूल से लैस सोनी के आईएमएक्स258 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेकेंडरी डेप्थ सेंसिंग कैमरे के तौर पर सैमसंग सेंसर वाला 5 मेगापिक्सल कैमरा है। इन दो लेंस के बीच में एक डुअल टोन फ्लैश मॉड्यूल है। बात करें फ्रंट की तो, 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

2) मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर से लैस रेडमी प्रो को लेकर शाओमी का दावा है कि यह डेका-कोर प्रोसेसर इसे 'अब तक का सबसे दमदार रेडमी फोन बनाता है'। शाओमी रेडमी प्रो में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 जीपीयू है। यह फोन 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। गौर करने वाली बात है कि 3 जीबी रैम/ 32 जीबी वेरिएंट में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है।

3) शाओमी के रेडमी नोट की सफलता का श्रेय कंपनी द्वारा बजट कीमत में शानदार स्पेसिफिकेशन को जाता है। रेडमी प्रो के साथ भी शाओमी ने अपनी इस परंपरा को कायम रखा है और बहुत ज्यादा कीमत ना रखते हुए इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट पेश किए हैं। हीलियो एक्स20 (3GB रैम + 32GB स्टोरेज) की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,100 रुपये) है, हीलियो एक्स25 (3GB रैम+ 64 जीबी) वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) जबकि हीलियो एक्स25 (4 जीबी + 128 जीबी) वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) है।

4) शाओमी रेडमी प्रो एंड्रॉयड मार्शमैलो बेस्ड लेटेस्ट मीयूआई ओएस पर चलता है। इस नए ओएस को पिछले महीने ही पेश किया गया था। मीयूआई नए इंटरफेस डिजाइन, नए कैलकुलेटर ऐप, एडिटिंग टेस्ट के लिए एक स्मार्ट मेन्यू और एक नए ऐप लॉक फीचर (जो सभी ऐप को एक बार में खोल देता है) के साथ देता है।

5) ऊंची कीमत के ना होने के बावज़ूद शाओमी रेडमी प्रो यूनीबॉडी मेटल डिजाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंट फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। नीचे की तरफ दो स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। रेडमी प्रो के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटिग्रेटेड है जबकि 3.5 एमएम ऑडियो जैक सबसे ऊपर की तरफ दिया गया है। पावर बटन और वॉल्यूम बटन स्मार्टफोन में दायीं तरफ सबसे ऊपर दिए गए है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »