मीयूआई 8 ग्लोबल डेवलपर रॉम डाउनलोड के लिए उपलब्ध

मीयूआई 8 ग्लोबल डेवलपर रॉम डाउनलोड के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
वादा निभाते हुए शाओमी ने सोमवार को मीयूआई 8 को ग्लोबल डेवलपर रॉम रिलीज कर दिया। इस बीटा रॉम को ओटीए अपडेट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मीयूआई फोरम और हाल ही में भारत में शुरू किए गए मी कम्युनिटी के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

मीयूआई 8 ग्लोबल बीटा रॉम को चुनिंदा रेडमी और मी डिवाइस के लिए उपलब्ध कराया गया है। इनमें रेडमी नोट, रेडमी नोट 4जी, रेडमी नोट प्राइम, रेडमी 2 और मी मैक्स (32 जीबी मॉडल) शामिल हैं। शाओमी ने बताया कि मीयूआई 8 के ग्लोबल बीटा रॉम को और ज्यादा डिवाइस के लिए आने वाले दिनों में रिलीज किया जाएगा।

शाओमी ने पिछले महीने ही बताया था कि मीयूआई 8 ग्लोबल रॉम के स्थिर वर्ज़न को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने मीयूआई फोरम पर एक पोस्ट में लिखा, "इंतज़ार खत्म! मीयूआई 8 ग्लोबल डेवलपर रॉम हर किसी के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ध्यान रहे कि मीयूआई 8 का स्थिर वर्ज़न 16 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। और जानकारियों के लिए जुड़े रहिए।"

आपका बता दें कि नए मीयूआई 8 में गैलरी ऐप पूरी तरह से नए रंगरूप में सजा होगा। गैलरी ऐप में डूडल, फिल्टर, स्टिकर, क्रॉपिंग का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही म्यूजिक वीडियो भी क्रिएट किया जा सकता है। गैलरी में कई सारे नए फीचर मौजूद होंगे। एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप यूजर को फटाफट शेयरिंग का ऑफर देता है। कंपनी का कहना है कि मीयूआई 8 वीडियो एडिटिंग सपोर्ट करता है।

नए मीयूआई 8 से खूबसूरत नोट्स टेम्पलेट साझा किए जा सकते हैं। एडवांस्ड कैलकुलेशन/कनवर्जन किया जा सकता है। एमआईयूआई 8 में यूजर को ज्यादा मजेदार और बेहतरीन अनुभव मिलेगा। मीयूआई 8 के बारे में कंपनी ने बताया, नए रॉम में कलर और स्टाइल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। मीयूआई 8 का रंग मौसम के हिसाब से खुद बदल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »