Xiaomi ला सकती है बजट 5जी फोन, Redmi Note सीरीज़ के फोन को मिला सर्टिफिकेशन

Xiaomi अपने Redmi K30 फोन की जगह नया 5जी फोन ला सकती है जिसकी कीमत CNY 1,000 (लगभग 10,600 रुपये) से लेकर CNY 1,500 (लगभग 15,900 रुपये) के बीच होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 मार्च 2020 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi लेकर आएगी किफायती 5जी फोन
  • नया 5जी फोन Redmi Note सीरीज़ का हो सकता है हिस्सा
  • Redmi K30 की जगह लेगा नया रेडमी नोट फोन

बजट सेगमेंट का हो सकता है Redmi Note सीरीज़ का 5जी फोन

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपने अगले 5जी फोन पर काम कर रहा है। इसका खुलासा चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C से हुआ है। यह फोन मॉडल नंबर M2002J9E के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi Note लाइनअप का हिस्सा हो सकता है। लिस्टिंग में 5जी कनेक्टिविटी का ज़िक्र है। इसके अलावा फोन की चार्जिंग स्पीड को लेकर भी जानकारी सार्वजनिक की गई है। दूसरी रिपोर्ट में दावा है कि Redmi K30 फोन की जगह रेडमी नोट सीरीज़ एक 5जी फोन लेगा। इसके अलावा रिपोर्ट में प्राइस रेंज की ओर भी इशारा है।

चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C की लिस्टिंग को GSMArena द्वारा साझा किया गया। इस लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर M2002J9E फोन में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। लिस्टिंग में यह भी साफ हुआ है कि यह फोन 10.0VDC 2.25A चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, यानी अधिकतम चार्जिंग स्पीड 22.5 वॉट है। इसके अलावा फोन से संबंधित कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है। अफसोस कि हम 3C लिस्टिंग की पुष्टि नहीं कर पाए।
Advertisement

टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवाद) के वीबो पोस्ट के अनुसार, शाओमी अपने Redmi K30 फोन की जगह नया 5जी फोन ला सकती है जिसकी कीमत CNY 1,000 (लगभग 10,600 रुपये) से लेकर CNY 1,500 (लगभग 15,900 रुपये) के बीच होगी। इस पोस्ट में यह भी इशारा दिया गया कि रेडमी के30 4जी वेरिएंट को लिस्ट से हटाया भी जा सकता है।

इसके बाद टिप्सटर शाओमी के फोन के अलग-अलग प्राइस रेंज की जानकारी दी। अगर यह दावा सही है तो शाओमी एक बजट 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi Note, Redmi K30 4G, Redmi K30 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.