Xiaomi Redmi Note 6 Pro की कीमत फिर लीक, अब वीडियो भी आया सामने

लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन का अपग्रेड लाने की तैयारी हो रही है। इसे Redmi Note 6 Pro के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro को मोलडोवा की एक रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया
  • Redmi Note 6 Pro में दो फ्रंट कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • रेडमी नोट 6 प्रो में भी होगा स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन का अपग्रेड लाने की तैयारी हो रही है। इसे Redmi Note 6 Pro के नाम से जाना जाएगा। बीते कुछ हफ्तों में शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं। लेकिन अब तक इसके लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। Redmi Note 6 Pro को अब एक और अंतरराष्ट्रीय रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त भारत के एक लोकप्रिय टेक यूट्यूबर ने इस स्मार्टफोन का हैंड्स ऑन वीडियो सार्वजनिक किया है। ताज़ा जानकारियों से तो यही प्रतीत होता है कि Redmi Note 6 Pro की कीमत पुराने वेरिएंट से काफी ज़्यादा होगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro को मोलडोवा की एक रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि यह पूर्वी यूरोपीय देश है। वेबसाइट पर फिलहाल शाओमी के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 5,799 एमएलडी में लिस्ट किया गया है जो करीब 25,000 रुपये है। देखा जाए तो यह कीमत Redmi Note 5 Pro की तुलना में बहुत ज़्यादा है।

लिस्टिंग में स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप (12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल), डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप (20 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल), 6.26 इंच फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन और डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। लिस्टिंग में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सॉफ्टवेयर, 4,000 एमएएच बैटरी, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (256 जीबी तक) और 157.9x76.4x8.2 मिलीमीटर डाइमेंशन का भी ज़िक्र है।

बीते हफ्ते ही अलीएक्सप्रेस की लिस्टिंग में ग्लोबल Redmi Note 6 Pro वेरिएंट की कीमत 193.99 डॉलर (करीब 14,100 रुपये) और 218.99 डॉलर (करीब 15,900 रुपये) के बीच होने का दावा किया गया था।
 

दूसरी तरफ, हमें Xiaomi Redmi Note 6 Pro के हैंड्स ऑन लुक की झलक मिली है। इस वीडियो को टेक्निकल गुरूजी चैनल द्वारा अपलोड किया गया है जिसे यूट्यूबर गौरव चौधरी चलाते हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह फोन का ग्लोबल वर्ज़न है जिसकी बिक्री आधिकारिक तौर पर लॉन्च से पहले ही दुबई में शुरू हो गई है। वीडियो में दिखाए गए रिटेल बॉक्स से कई स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। जैसे, फ्रंट व रियर पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.26 इंच डिस्प्ले और 4000 एमएएच बैटरी। यूट्यूबर ने यह भी कहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

इस वीडियो में ब्लैक कलर वेरिएंट वाले यूनिट को दिखाया गया है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। बॉक्स के अंदर 10 वॉट का चार्जर, माइक्रो-यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर टूल और टीपीयू बैक कवर दिया गया है। इस फोन डिज़ाइन बहुत हद तक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो वाला है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा।

गौरव चौधरी ने यह भी जानकारी दी है कि दुबई में इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 14,800 रुपये है, जो मोलडोवा की लिस्टिंग से बहुत कम है। हो सकता है कि शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत यूरोपीय और एशियाई देशों में अलग-अलग हो। इस यूट्यूबर ने वीडियो में रेडमी नोट 6 प्रो की परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और फिंगरप्रिंट सेंसर की भी जांच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  2. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  3. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  5. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  6. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  8. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  9. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
  10. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.