Xiaomi Redmi Note 6 Pro खरीदना हुआ आसान, ओपन सेल बुधवार से

Xiaomi Redmi Note 6 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 12 दिसंबर यानी बुधवार से शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro खरीदना हुआ आसान, ओपन सेल बुधवार से
ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है
  • Redmi Note 6 Pro फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर ओपन सेल में मिलेगा
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 12 दिसंबर यानी बुधवार से शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह जानकारी कंपनी ने सोमवार को दी। रेडमी नोट 6 प्रो की खासियतों की बात करें तो यह फोन चार कैमरों के साथ आता है। फोन में दो रियर एवं दो सेल्फी सेंसर मौजूद हैं। Redmi Note 5 Pro के अपग्रेड वर्जन Xiaomi Redmi Note 6 Pro को भारत में नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। रैम और स्टोरेज पर आधारित शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के दो वेरिएंट हैं।

Redmi India के ट्विटर हैंडल से सोमवार को Redmi Note 6 Pro की ओपन सेल के बारे में जानकारी दी गई। स्मार्टफोन की ओपन सेल बुधवर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। पहले की तरह हैंडसेट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर मिलेगा।
 

Redmi Note 6 Pro की भारत में कीमत

रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • कमियां
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »