Xiaomi Redmi Note 6 Pro में कितना दम? पहली नज़र में...

लॉन्च से पहले हमें Xiaomi Redmi Note 6 Pro के साथ बिताने के लिए कुछ वक्त मिला। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 नवंबर 2018 09:42 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस है Xiaomi Redmi Note 6 Pro
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आएगा शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
  • Redmi Note 6 Pro में मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी
चीनी कंपनी Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 6 Pro भारतीय मार्केट में कदम रखने वाला है। देखा जाए तो यह Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड है जिसकी लोकप्रियता के बारे में कोई सवाल नहीं उठता। Xiaomi को अब मार्केट में Asus ZenFone Max Pro M1, Nokia 6.1 Plus, Motorola One Power और Honor 8X से मज़बूत चुनौती मिल रही है। इन चुनौतियों को जवाब देने की ज़िम्मेदारी अब Redmi Note 6 Pro के कंधों पर होगी। नया फोन Redmi Note 5 Pro के डिज़ाइन से प्रेरित लगता है और कई स्पेसिफिकेशन भी वही हैं। लेकिन इसमें 6.26 इंच का 19:9 फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, वो भी नॉच के साथ।
 
स्मार्टफोन से 22 नवंबर को नई दिल्ली में पर्दा उठाया जाएगा। इसकी कीमत का भी खुलासा उसी दिन होगा। Redmi Note 6 Pro की भी कीमत Redmi Note 5 Pro के आसपास रहने की उम्मीद है। बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है और महंगा वेरिएंट 15,999 रुपये का है। हालांकि, हाल के दिनों में रेडमी फोन की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए Redmi Note 6 Pro का दाम थोड़ा ज़्यादा होने की उम्मीद की जा सकती है। लॉन्च से पहले हमें Xiaomi Redmi Note 6 Pro के साथ बिताने के लिए कुछ वक्त मिला। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए जानते हैं...
Advertisement
 
रेडमी नोट 6 प्रो में रेडमी नोट 5 प्रो वाला ही डिस्प्ले है, सिर्फ साइज़ बड़ा है और डिस्प्ले में नॉच भी है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और सर्वाधिक ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन के साथ बिताए गए थोड़े वक्त में हमने पाया कि डिस्प्ले में बेहतरीन व्यूइंग एंगल हैं। कलर और कॉन्ट्रास्ट भी अच्छा है। हालांकि, सर्वाधिक ब्राइटनेस लेवल पर हमें बैकलाइट ब्लीडिंग की शिकायत मिली। 2.5डी कर्व्ड किनारों के कारण डिस्प्ले ग्लास और फ्रेम की मुलाकात बहुत स्मूथ रहती है।
 

Redmi Note 6 Pro में है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर

थोड़े-बहुत बदलाव के अलावा Redmi Note 6 Pro दिखने में बहुत हद तक Redmi Note 5 Pro जैसा ही लगता है। नया मॉडल 0.5 सेंटीमीटर ज़्यादा चौड़ा है। फोन थोड़ा वाइड है, लेकिन यह हाथों में रेडमी नोट 5 प्रो जैसा ही एहसास देता है। फोन में कोई कैपसिटिव बटन नहीं है। इसकी जगह यूज़र ऑनस्क्रीन बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। रियर पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस्तेमाल के दौरान हमने पाया कि फोन को अनलॉक होने में थोड़ा लैग था।
Advertisement
 
रेडमी नोट 6 प्रो में दायीं तरफ लॉक/ पावर बटन व वॉल्यूम बटन हैं। वहीं, हाइब्रिड डुअल सिम ट्रे बायीं तरफ है। इस ट्रे में दो नैनो सिम या एक नैनो सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। निचले हिस्से पर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल हैं, इनमें से एक ग्रिल में ही स्पीकर है। 3.5 एमएम हेडफोन जैक, माइक्रोफोन और आईआर एमिटर को टॉप पर जगह मिली है।
 
रियर कैमरा सेटअप बेहतर हो गया है। अभी भी 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी ऑटोफोकस सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी डेप्थ सेंसर ही मिलेगा। लेकिन ये दोनों ही एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के साथ बिताए सीमित समय में हमने पाया कि डेलाइट शॉट क्रिस्प आए। हम इस फोन की लो लाइट फोटोग्राफी को टेस्ट नहीं कर पाए। वैसे, हम आपको रिव्यू का इंतज़ार करने का सुझाव देंगे।
Advertisement
 
इस फोन का एक अहम फीचर है डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जिसे पोर्ट्रेट शॉट के लिए दिया गया है। अच्छी लाइटिंग में फोटो अच्छे आए। बोकेह इफेक्ट बहुत सटीक था।
Advertisement
 
पुराने हैंडसेट की तरह Redmi Note 6 Pro में भी मेटल बैक है और यह मैट फिनिश के साथ आता है। यानी फोन हाथों में फिसलता है। बड़ी बॉडी के कारण इसे हाथों में पकड़ पाना भी आसान नहीं है। देखा जाए तो 182 ग्राम वाला Redmi Note 6 Pro, रेडमी नोट 5 प्रो से 2 ग्राम ही वज़नदार है।
 
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का ही इस्तेमाल हुआ है। हमारी उम्मीद थी कि कंपनी इसमें ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर इस्तेमाल करती, संभवतः स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। Xiaomi इसकी जगह मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर भी इस्तेमाल कर सकती थी, क्योंकि भारत में भी अब मीडियाटेक चिपसेट से लैस शाओमी फोन बिकते हैं। हालांकि, इस प्रोसेसर के दम पर फोन की परफॉर्मेंस पर हमारा फैसला रिव्यू में ही आएगा। इस फोन के दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। परफॉर्मेंस स्मूथ थी। 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ बिताए गए वक्त हमें कभी लैग का एहसास नहीं हुआ।
Advertisement
 
Redmi Note 6 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फिलहाल, एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। मीयूआई पर आधारित फोन है, इसका मतलब है कि आपको कई काम के फीचर मिलेंगे।
 
रेडमी नोट 6 प्रो में एआई फेस अनलॉक फीचर ने बढ़िया काम किया। फोन ने फेस को तेज़ी से रजिस्टर किया। हैंडसेट भी तेज़ी से अनलॉक हुआ। यह 3डी फेस अनलॉक जितना सटीक नहीं है। Redmi Note 6 Pro में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बैटरी सेवर मोड है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro में और क्या-कुछ खास है। इसके बारे में हम विस्तार से रिव्यू में बताएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.