Redmi Note 5 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी!

फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल एकाउंट से एक ट्वीट किया गया, जिस पर 5 लिखा हुआ था और शाओमी के मी का लोगो भी तस्वीर के ऊपरी हिस्से में दिख रहा था। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी संभवत: रेडमी नोट 5 को पेश करने जा रही है। इसमें 'ऑल राउंडर' की टैगलाइन भी दी गई है, जो इससे पहले रेडमी नोट 4 के समय नज़र में आई थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 फरवरी 2018 11:08 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 इसी 14 फरवरी को लॉन्च हो सकता है
  • फोन के मी. कॉम (आधिकारिक स्टोर) के साथ फ्लिपकार्ट पर भी बिकने की खबर
  • 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इवेंट में हो सकता है ऐलान
शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 के आगामी अपग्रेड वर्ज़न  Redmi Note 5 को लेकर खबरें हैं कि फोन मी. कॉम (आधिकारिक स्टोर) के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दरअसल, खबरें हैं कि रेडमी नोट 5 इसी 14 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। पहले अफवाह थी कि कंपनी रेडमी 5 को इस दिन लॉन्च कर सकती है लेकिन फिर इस पर विराम लग गया। चीनी कंपनी ने हमें पहले ही अपने इवेंट का 'बुलावा' भेज दिया है, जिसमें रेडमी नोट 5 के लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है।

गुरुवार को फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल एकाउंट से एक ट्वीट किया गया, जिस पर 5 लिखा हुआ था और शाओमी के मी का लोगो भी तस्वीर के ऊपरी हिस्से में दिख रहा था। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी संभवत: रेडमी नोट 5 को पेश करने जा रही है। इसमें 'ऑल राउंडर' की टैगलाइन भी दी गई है, जो इससे पहले रेडमी नोट 4 के समय नज़र में आई थी। उस दौरान ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने फोन को लॉन्च किया था।
Advertisement

फ्लिपकार्ट को लेकर खबरें हैं कि नए रेडमी नोट 5 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्सूज़िव तौर पर होगी। फ्लिपकार्ट और मी.कॉम स्टोर के बाद इस नए स्मार्टफोन की बिक्री विभिन्न ऑफलाइन माध्यमों (रिटेलरों) के ज़रिए भी शुरू होने की संभावना प्रबल है। मी.कॉम के इवेंट (जावास्क्रिप्ट) पेज पर हाल में रेडमी नोट 5 के संभावित लॉन्च का इशारा मिला था।

कुछ अफवाहों में कहा गया था कि यह स्मार्टफोन 5.99 इंच के फुल एचडी प्लस  (1080x2160 रेजॉल्यूशन वाले) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से लैस होकर आ रहा है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 रहने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही खबरें हैं कि फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए इसमें 3जीबी/4जीबी (दो अलग वेरिएंट के साथ) रैम दी जा सकती है। साथ ही कहा गया था कि यह एंड्रॉयड 8.0 के साथ मीयूआई 9 पर चलने वाला हैंडसेट होगा।  
Advertisement

खबरें हैं कि इस हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अलग से 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी हैंडसेट में दिया गया है। अफवाह है कि हैंडसेट में 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी। लीक हुई कुछ जानकारियों में हैंडसेट के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिला है। कीमत और उपलब्धता के बारे में ज्यादा जानकारी की उम्मीद 14 फरवरी वाले इवेंट से है। कीमत को लेकर इतना ज़रूर कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट सीएनवाई 1,499 यानी तकरीबन 15,400 रुपये कीमत के साथ भारत में उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.