शाओमी रेडमी नोट 4एक्स बुधवार को होगा लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 फरवरी 2017 16:51 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4एक्स फोन से 8 फरवरी को पर्दा उठाएगी
  • स दौरान ही कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा
  • बताया गया है कि इसकी बिक्री 14 फरवरी या वेलेंटाइन डे से शुरू होगी
कई लीक और दावों के बाद शाओमी ने पिछले साल अगस्त महीने में अपने रेडमी नोट 4 को स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 4एक्स को जल्द ही पेश किया जाएगा। कंपनी ने चीन की सोशल साइट वीबो पर ऐलान किया कि शाओमी रेडमी नोट 4एक्स जल्द ही स्थानीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फोन से 8 फरवरी को पर्दा उठाएगी। इस दौरान ही कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा। बताया गया है कि इसकी बिक्री 14 फरवरी या वेलेंटाइन डे से शुरू होगी।

शाओमी ने अपने आधिकारिक वीबो पेज पर टीज़र जारी किया है। इससे पुष्टि हुई है कि फोन को शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के नाम से जाना जाएगा। टीज़र इमेज में रेडमी नोट 4एक्स के बारे में और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह रेडमी नोट 4 से ज़्यादा महंगा होगा।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के बारे में पहले भी कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं। रेडमी नोट 4एक्स में 5.5 का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला डेका-कोर सीपीयू (मीडियाटेक हीलियो एक्स20 चिपसेट) होने की संभावना है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा देशों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। लीक से पता चला है कि फोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा और इसके 2 जीबी व 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी रहने की संभावना है और तीनों ही मॉडल 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

रेडमी नोट 4 की तुलना में यह फोन ज़्यादा चौड़ा और मोटा होगा। डाइमेंशन 151x76.3x8.54 मिलीमीटर रहने की संभावना है। वज़न 176.54 ग्राम होगा। ख़बर आई है कि शाओमी रेडमी नोट 4एक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.