शाओमी रेडमी नोट 4एक्स बुधवार को होगा लॉन्च

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स बुधवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4एक्स फोन से 8 फरवरी को पर्दा उठाएगी
  • स दौरान ही कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा
  • बताया गया है कि इसकी बिक्री 14 फरवरी या वेलेंटाइन डे से शुरू होगी
विज्ञापन
कई लीक और दावों के बाद शाओमी ने पिछले साल अगस्त महीने में अपने रेडमी नोट 4 को स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 4एक्स को जल्द ही पेश किया जाएगा। कंपनी ने चीन की सोशल साइट वीबो पर ऐलान किया कि शाओमी रेडमी नोट 4एक्स जल्द ही स्थानीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फोन से 8 फरवरी को पर्दा उठाएगी। इस दौरान ही कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा। बताया गया है कि इसकी बिक्री 14 फरवरी या वेलेंटाइन डे से शुरू होगी।

शाओमी ने अपने आधिकारिक वीबो पेज पर टीज़र जारी किया है। इससे पुष्टि हुई है कि फोन को शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के नाम से जाना जाएगा। टीज़र इमेज में रेडमी नोट 4एक्स के बारे में और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह रेडमी नोट 4 से ज़्यादा महंगा होगा।

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के बारे में पहले भी कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं। रेडमी नोट 4एक्स में 5.5 का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला डेका-कोर सीपीयू (मीडियाटेक हीलियो एक्स20 चिपसेट) होने की संभावना है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा देशों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। लीक से पता चला है कि फोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा और इसके 2 जीबी व 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी रहने की संभावना है और तीनों ही मॉडल 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

रेडमी नोट 4 की तुलना में यह फोन ज़्यादा चौड़ा और मोटा होगा। डाइमेंशन 151x76.3x8.54 मिलीमीटर रहने की संभावना है। वज़न 176.54 ग्राम होगा। ख़बर आई है कि शाओमी रेडमी नोट 4एक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »