Xiaomi Redmi 4 की पहली सेल मंगलवार को, मिलेंगे कई लॉन्च ऑफर

अमेज़न इंडिया पर रेडमी 4 की पहली फ्लैश सेल 23 मई को आयोजित होगी। पहली फ्लैश में इस हैंडसेट के साथ कई लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध होंगे।

Xiaomi Redmi 4 की पहली सेल मंगलवार को, मिलेंगे कई लॉन्च ऑफर
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा
  • अमेज़न इंडिया पर रेडमी 4 की पहली फ्लैश सेल 23 मई को आयोजित होगी
  • इस हैंडसेट के साथ कई लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध होंगे
विज्ञापन
चीन कंपनी शाओमी ने पिछले हफ्ते भारत में अपने Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। शाओमी रेडमी 4 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होगी और इसे ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा। अमेज़न इंडिया पर रेडमी 4 की पहली फ्लैश सेल 23 मई को आयोजित होगी। पहली फ्लैश में इस हैंडसेट के साथ कई लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध होंगे। भारत में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन पर गौर करने पर हमें पता चलता है कि यह चीन में शाओमी रेडमी 4एक्स के नाम से लॉन्च हुआ था।

शाओमी रेडमी 4 के लॉन्च ऑफर

  • शाओमी रेडमी 4 का ऑरिजनल कवर 349 रुपये में उपलब्ध होगा। आम तौर पर यह कवर 499 रुपये में मिलता है।
  • शाओमी के हेडफोन भी उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 599 रुपये से शुरू होती है।
  • यस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा।
  • गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपये तक की छूट।
  • शाओमी रेडमी 4 खरीदने पर वोडाफोन 5 महीने के लिए 45 जीबी डेटा मुफ्त देगी।
  • शाओमी रेडमी 4 पर किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के तीन वेरिएंट

शाओमी रेडमी 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत  6,999 रुपये होगी। वहीं, बाकी दो वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले हैं। इनकी कीमत क्रमशः 8,999 और 10,999 रुपये है।


Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत
4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 4 Sale, Xiaomi Redmi 4 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oracle निकालेगी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी! AI फिर बना वजह
  2. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  4. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  5. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  6. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  7. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  8. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  10. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »