Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4A आज प्री-ऑर्डर के लिए होंगे उपलब्ध

शाओमी अपने रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन शुक्रवार को कंपनी की वेबसाइट मीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराएगी। प्री-ऑर्डर की शुरुआत 12 बजे से होगी। और गाहकों को बिना फ्लैश सेल का इंतज़ार किए बिना ही स्मार्टफोन खरीदने की गारंटी मिल रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2017 09:34 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए आज प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे
  • मीडॉटकॉम पर इन फोन के प्री-ऑर्डर होंगे
  • रेडमी नोट 4 जनवरी जबकि रेडमी 4ए मार्च में भारत में लॉन्च हुए थे
शाओमी अपने रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन शुक्रवार को कंपनी की वेबसाइट मीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराएगी। प्री-ऑर्डर की शुरुआत 12 बजे से होगी। और गाहकों को बिना फ्लैश सेल का इंतज़ार किए बिना ही स्मार्टफोन खरीदने की गारंटी मिल रही है। शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) को जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। फोन गोल्ड, ग्रे, मैट ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

वहीं बात करें, शाओमी रेडमी 4ए (रिव्यू) की तो यह फोन भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था।  शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.