Xiaomi Redmi Note 4 Lake Blue वेरिएंट आज से भारत में मिलेगा

शाओमी ने अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 का लेक ब्लू एडिशन भारत में उपलब्ध करा दिया है। लेक ब्लू एडिशन, स्वच्छ भारत अभियान के तहत कंपनी के 'झील बचाओ अभियान' के तहत लॉन्च किया गया है। चीन की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी शाओमी ने रेडमी नोट 4 के लेक ब्लू एडिशन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 सितंबर 2017 10:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 के लिमिटेड एडिशन लेक ब्लू कलर वेरिएंट भाारत में लॉन्च
  • यह वेरिएंट 4 जीबी रेम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा
  • नए वेरिएंट को कंपनी के 'वेक द लेक' प्रोजेक्ट के तहत पेश किया गया है
शाओमी ने अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 का लेक ब्लू एडिशन भारत में उपलब्ध करा दिया है। लेक ब्लू एडिशन को भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सेदारी के लिए कंपनी के 'झील बचाओ अभियान' के तहत लॉन्च किया गया है। चीन की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी शाओमी ने रेडमी नोट 4 के लेक ब्लू एडिशन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। नया लेक ब्लू वेरिएंट कंपनी के लेटेस्ट प्रोजेक्ट ‘Wake the lake’ अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत, हर डिवाइस की बिक्री से होने वाले एक हिस्से को स्वच्छ भारत अभियान के सपोर्ट के लिए दिया जाएगा।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि लॉन्च के छह महीने के अंदर ही शाओमी ने 50 लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन बेचे हैं।. आईडीसी के दूसरी तिमाही के डेटा के अनुसार, रेडमी नोट 4 भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री के इतिहास में एक तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है।
Advertisement


शाओमी रेडमी नोट 4 लेक ब्लू वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 लिमिटेड एडिशन लेक ब्लू वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये होगी। याद रहे कि भारत में ओरिजिनल शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। इससे पहले यह फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है। यह फोन सोमवार दोपहर 12 बजे मीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट और मीहोम पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देता है। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.