शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में 19 जनवरी को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 11:32 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 को इस साल अगस्त महीने में चीन में लॉन्च किया गया था
  • फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है
  • डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
शाओमी इंडिया 19 जनवरी को भारत में अपना एक प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। वैसे, तो कंपनी ने मीडिया को भेजे इनवाइट में प्रोडक्ट का ज़िक्र नहीं किया है। लेकिन पुराने घटनाक्रम और अन्य मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन इस दिन लॉन्च होगा। याद रहे कि शाओमी रेडमी नोट 4 को इस साल अगस्त महीने में चीन में लॉन्च किया गया था।
 

दरअसल, हाल ही में भारत में कंपनी के मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की वापसी हुई थी। याद रहे कि कंपनी ने इस साल जनवरी महीने में रेडमी नोट 3 के लॉन्च से पहले मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की शुरुआत की थी। नोट 3 हैंडसेट को इसके बाद मार्च में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया है कि मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की शुरुआत रेडमी डिवाइस को और बेहतर बनाने के लिए की गई है। इसमें हैंडसेट को लॉन्च करने से पहले यूज़र से फीडबैक लेकर उनमें सुधार किया जाता है। कंपनी ने इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले यूज़र का नाम भी ऐलान कर चुकी है।

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) में बिकता है। हाल ही इस हैंडसेट के दो नए कलर वेरिएंट ब्लू और ब्लैक को पेश किया गया था। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर व ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध था। भारत में इस हैंडसेट के कौन-कौन से वेरिएंट लॉन्च होंगे, यह साफ नहीं है।

बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880एमपी4 जीपीयू है। फोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.