शाओमी रेडमी नोट 3, मोटो जी4 प्लस और लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 में सबसे बेहतर कौन?

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 24 मई 2016 16:32 IST
15,000 रुपये से कम दाम में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है? यह तय कर पाना बेहद ही मुश्किल है। क्योंकि विकल्प कई हैं और पहली नज़र में हर हैंडसेट दूसरे की तुलना ज्यादा 'फायदे का सौदा' नज़र आता है। लेकिन हकीकत कुछ दिनों तक हैंडसेट इस्तेमाल करने के बाद ही सामने आती है।

पिछले कुछ महीनों में इस सेगमेंट में लॉन्च किए गए सैकड़ों हैंडसेट में से तीन स्मार्टफोन अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। हम बात कर रहे हैं शाओमी रेडमी नोट 3 (रिव्यू), मोटो जी4 प्लस (रिव्यू) और लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 (रिव्यू) की।
Advertisement

इन तीनों में से किसी भी हैंडसेट को खरीदने में कोई नुकसान नहीं है। लेकिन इनमें से कौन सबसे बेहतर है? आइए यह जानने की कोशिश करते हैं।

(स्पेसिफिकेशनः मोटो जी4 प्लस बनाम शाओमी रेडमी नोट 3 बनाम लेनोवो ज़ूक ज़ेड 1)

डिज़ाइन
डिज़ाइन निजी पसंद की चीज़ है। लेकिन हमने तीनों स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के बाद सबसे बेहतर मोटो जी4 प्लस को पाया। यह तीनों हैंडसेट में सबसे पतला और हल्का है। रबर बैककवर के कारण इसे ग्रिप करना भी आसान है। मोटोरोला ने बिल्ड क्वालिटी पर भी कोई समझौता नहीं किया है। मजबूती देने के लिए मेटल फ्रेम मौजूद है। बाकी दोनों भी दिखने में अच्छे हैं और इनकीबिल्ड भी मेटालिक है। लेकिन मोटो हैंडसेट की तुलना में ये पिछड़ जाते हैं।
Advertisement

विजेता - मोटो जी4 प्लस
Advertisement

डिस्प्ले
डिस्प्ले की क्वालिटी सबसे अहम होती है क्योंकि इसके जरिए ही आप अपने फोन से संवाद कर पाते हैं। तीनों ही फोन में 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले हैं जिनपर स्क्रैच प्रोटेक्शन मौजूद है। ये शार्प विज़ुअल आउटपुट देने में कामयाब रहते हैं। हालांकि, शाओमी का सनलाइट डिस्प्ले हार्डवेयर फ़ीचर इसे बाकी दोनों से बेहतर बनाता है। ज़ेड1 की ब्राइटनेस लेवल बहुत बेहतरीन है। मोटो जी4 प्लस टीएफटी डिस्प्ले होने के बावजूद दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब होता है।
Advertisement

विजेता- शाओमी रेडमी नोट 3
 

सॉफ्टवेयर
तीनों ही स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर डिपार्टमेंट में बेहतरीन हैं। शाओमी और लेनोवो ज़ूक हैंडसेट के साथ आपको एंड्रॉयड में एक अलग विविधता मिलेगी। अगर आपको प्योर नेक्सस जैसा अनुभव चाहिए तो मोटो जी4 प्लस आपके लिए है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ आता है और साथ में कुछ ज़रूरी ऐप भी मौजूद हैं। इसमें यूज़र को तय करना है कि वे किस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं।

दूसरी तरफ, अगर आप ऐसे यूज़र हैं जिसे सबकुछ कस्टमाइज करना पसंद है तो आप ज़ूक ज़ेड1 चुनें जो सायनोजेन ओएस पर चलता है। शाओमी एमआईयूआई 7 में कई कस्टमाइजेशन के विकल्प हैं, लेकिन यह सायनोजेन के जितना विस्तृत नहीं है। हालांकि, इसमें एक अनोखा फ़ीचर है जो दूसरे फोन में नहीं है। आप इसमें किसी भी ऐप को फिंगरप्रिंट सेंसर से लॉक कर पाएंगे ताकि कोई और शख्स आप के ऐप को इस्तेमाल नहीं कर पाए।

विजेता - आपकी पसंद पर निर्भर

परफॉर्मेंस
आंकड़ों के लिहाज से शाओमी रेडमी नोट 3 सबसे आगे है। इसका क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 हेक्सा-कोर चिपसेट ज़ेड1 के स्नैपड्रैगन 801 और मोटो जी4 प्लस के मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 617 से बहुत बेहतर है। तीनों ही हैंडसेट 3 जीबी रैम (रेडमी नोट 3 और जी4 प्लस में आपको 2 जीबी रैम का विकल्प भी मिलेगा) वाले हैं। ज़ेड1 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की कमी को 64 जीबी स्टोरेज देकर दूर की गई है। रेडमी नोट 3 में हाइब्रिड सिम स्लॉट है और 32 जीबी के एसडी कार्ड का इस्तेमाल संभव है। मोटो जी में दिए गए एसडी कार्ड स्लॉट में 128 जीबी तक के कार्ड का इस्तेमाल संभव है।

तीनों ही फोन आसानी से ऐप्स और गेम्स को हैंडल कर लेते हैं। हालांकि, हमने पाया कि मोटो का फोन बाकी दोनों की तुलना में ज्यादा तेजी से गर्म हो जाता है। इंटरफेस, ऐप्स, फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी फ़ीचर को देखते हुए शाओमी रेडमी नोट 3 इस सेगमेंट की विजेता है। दूसरे स्थान पर ज़ूक ज़ेड1 है।

विजेता - शाओमी रेडमी नोट 3

बैटरी लाइफ
तीनों ही स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी गई है जो आम इस्तेमाल में एक दिन तक चल जाएगी। हालांकि, ज़ूक ज़ेड1 की बैटरी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में बाकी दो फोन की बैटरी की तुलना में एक घंटे ज्यादा चली। एक बात ध्यान रहे कि ज़ेड1 में फास्ट चार्ज़िंग फ़ीचर मौजूद नहीं है लेकिन यह तेजी से चार्ज़ करने के लिए ज्यादा क्षमता वाले चार्ज़र के साथ आता है। लेकिन आप इसकी बैटरी को रेडमी नोट 3 या मोटो जी4 प्लस की तुलना में ज्यादा तेजी से चार्ज़ नहीं कर पाएंगे।

विजेता- लेनोवो ज़ूक ज़ेड1
 

कैमरा
कैमरा आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। एक बार फिर ज़ूक ज़ेड1 इस डिपार्टमेंट में भी बाकी दोनों से बेहतर है। आप इस फोन में तेजी से फोकस कर पाएंगे। रिव्यू के दौरान हम इससे लैंडस्कैप व मैक्रोस की अच्छी तस्वीरें ले पाए। इस प्राइस रेंज में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस यह पहला स्मार्टफोन है। कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस भी शानदार है। इस विभाग में मोटो जी4 प्लस और रेडमी नोट 3 पिछड़ जाते हैं। इसका कैमरा ऐप भी बाकी दोनों फोन से बेहतर है।

विजेता - लेनोवो ज़ूक ज़ेड1

हमारा फैसला
जैसा कि हमने पहले भी कहा, ये तीनों ही फोन अपने-अपने हिसाब से बेहतरीन हैं। ऐसे में आप उस फोन को चुनें जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करता है। अगर हम स्कोर के लिहाज से देखें तो ज़ूक ज़ेड1 और रेडमी नोट 3 के बीच टाई होता दिख रहा है। अगर आप बेहतरीन कैमरे और शानदार बैटरी लाइफ की तलाश में हैं तो लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 सबसे बेहतरीन है। यह अन्य डिपार्टमेंट में भी अच्छी परफॉर्मेंस देता है। रेडमी नोट 3 हैंडसेट डिस्प्ले क्वालिटी और परफॉर्मेंस के मामले में बाकी दोनों को पछाड़ता है। ध्यान रहे कि यह फोन बाकी दोनों से सस्ता भी है।

हालांकि, मोटो जी4 प्लस को नज़रअंदाज ना करें, क्योंकि ज्यादा संभावना है कि आप भी मोटो हैंडसेट ही खरीद पाएं। क्योंकि रेडमी नोट 3 और ज़ूक ज़ेड1 फ्लैश सेल मॉडल के जरिए उपलब्ध हैं। अगर किस्मत आपके साथ है तो अच्छी बात, वर्ना आप के पास मोटो जी4 प्लस का विकल्प तो है ही।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.