शाओमी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जनवरी 2016 11:55 IST
शाओमी इंडिया ने बुधवार को ऐलान किया था कि गुरुवार को 'कुछ अद्भुत' घोषणा की जाएगी। अब पता चला है कि वो अद्भुत घोषणा शाओमी रेडमी नोट 3 के बारे में थी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए भारत में रेडमी नोट 3 हैंडसेट को लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी ने ट्वीट करके कहा, ''नया #RedmiNote3 आ रहा है। इस शानदार ख़बर को रीट्वीट करें।''

अफसोस की बात यह है कि चीन की इस कंपनी ने फिलहाल रेडमी नोट 3 के लॉन्च की तारीख नहीं बताई है। इसके अलावा शाओमी को भारत में उन 100 एक्सप्लोरर की तलाश है जो रेडमी नोट 3 को लॉन्च से पहले प्रिव्यू कर पाएंगे। इच्छुक यूज़र कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जनवरी तक रजिस्टर कर सकते हैं।

याद दिला दें कि शाओमी ने अपने रेडमी नोट 3 हैंडसेट को पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट हैं। एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरज से लैस है जिसकी कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,500 रुपये) है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,099 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) में मिलता है।

शाओमी रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सनलाइट डिस्प्ले है। हैंडसेट का स्क्रीन पूरी तरह से लेमिनेटेड है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन का सबसे पतला हिस्सा 8.65 मिलीमीटर का है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट एमआईयूआई 7 पर चलेगा जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। कंपनी ने यह भी बताया कि शाओमी रेडमी नोट 3 पूरी तरह से मेटल इंडस्ट्रियल डिजाइन के साथ आएगा। यह फुल मेटल बॉडी वाला और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस पहला एमआई हैंडसेट है। इसके रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। दावा किया गया है कि यह मात्र 0.3 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक कर देगा। स्मार्टफोन का एक और अहम फ़ीचर 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट की बैटरी मात्र 1 घंटे में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
Advertisement

चीन में पेश किए गए शाओमी रेडमी नोट 3 में 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर (कोरटेक्स-ए53) का इस्तेमाल किया गया है। संभव है कि भारत में भी कंपनी इस चिपसेट का ही इस्तेमाल करे। दरअसल, इरिक्शन पेटेंट विवाद के कारण शाओमी दिसंबर 2014 के बाद से भारत में मीडियाटेक चिपसेट से लैस अपने हैंडसेट नहीं बेच पा रही थी। हालांकि, हाल ही हुए क्वालकॉम पेटेंट समझौते के कारण कंपनी को मीडियाटेक प्रोसेसर पर आधारित स्मार्टफोन बेचने की आज़ादी मिल गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 3 में फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ मौजूद है टू टोन फ्लैश। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.