10 साल में Redmi ने बेच डाले 1 अरब फोन, जानें डिटेल

Redmi Sale : भारत में भी रेडमी स्‍मार्टफोन्‍स पॉपुलर रहे हैं। खासतौर पर रेडमी की नंबर सीरीज को यूजर्स ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 08:58 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के ब्रैंड रेडमी ने शेयर किया आंकड़ा
  • 10 साल में 1 अरब फोन्‍स बेच डाले
  • 2013 में शुरू हुआ था ब्रैंड का सफर

शाओमी ग्रुप के प्रमुख एग्‍जीक्‍यूटिव लू वेइबिंग (Lu Weibing) ने इस नंबर को शेयर किया है।

Xiaomi के सबब्रैंड रेडमी (Redmi) ने इस साल अपने 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। एक दशक से अलग-अलग स्‍मार्टफोन सीरीज के जरिए यूजर्स का दिल ‘जीत' रहे रेडमी को बड़ी उपलब्धि मिली है। कंपनी ने बताया है कि उसने 10 साल में कितने रेडमी स्‍मार्टफोन बेचे हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी ग्रुप के प्रमुख एग्‍जीक्‍यूटिव लू वेइबिंग (Lu Weibing) ने इस नंबर को शेयर किया है। 31 जुलाई 2013 से अपना सफर शुरू करने वाले रेडमी ने अबतक 1 अरब फोन्‍स की सेल कर डाली है।       

भारत में भी रेडमी स्‍मार्टफोन्‍स पॉपुलर रहे हैं। खासतौर पर रेडमी की नंबर सीरीज को यूजर्स ने काफी पसंद किया। रेडमी K सीरीज के कुछ मॉडल्‍स भी भारत में लॉन्‍च किए गए, जिन्‍हें अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला। कुछ साल पहले आई रेडमी 7 सीरीज को अप्रत्‍याशित कामयाबी मिली थी। रेडमी 11 और 12 सीरीज के फोन्‍स भी भारत में पॉपुलर हुए हैं। 

मौजूदा वक्‍त शाओमी के अंडर रहते हुए रेडमी ब्रैंड ज्‍यादा इंडिपेंडेट होकर काम कर रहा है। कंपनी बहुत जल्‍द Redmi K70 सीरीज को लॉन्‍च करने जा रही है, जिसके फीचर्स अभी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहा जाता है कि अपकमिंग रेडमी70ई स्‍मार्टफोन में 1.5K फ्लेक्सिबल स्‍ट्रेट स्‍क्रीन होगी। यह हाई फ्रीक्‍वेंसी 1920Hz PWM डिमिंग की खूबियों के साथ आएगा जिसका मतलब है कि फोन का डिस्‍प्‍ले आपकी आंखों को नहीं थकाएगा और लंबे वक्‍त तक स्‍मार्टफोन इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की जानकारी भी दी गई है।    

Redmi K70E में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा प्रोसेसर होगा। इस फोन ने AnTuTu पर 1,526,328 पॉइंट हासिल किए हैं। कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि यह फोन Xiaomi हाइपरओएस पर रन करेगा। फोन में 5,500mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी के एक पोस्‍ट से यह भी पता चलता है कि फोन को इस महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है।  
Advertisement

बहरहाल, 1 अरब रेडमी फोन्‍स की सेल का जश्‍न एक स्‍पेशल सेरेमनी में मनाया गया। इस मौके पर रेडमी के कई बड़े ऑफ‍िशियल मौजूद रहे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  2. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  3. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  4. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  5. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  6. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  9. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  10. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.