Xiaomi Redmi 9A, Redmi 9C और Redmi 9 के स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 9 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल की तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल वाला चौथा कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 जून 2020 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस होगा
  • Redmi 9C मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस होगा
  • Redmi 9A में मिलेगा 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा

Redmi 9 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Redmi 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9C शाओमी के आगामी स्मार्टफोन हैं, जो पिछले साल पेश किए गए Redmi 8 के अपग्रेड वर्ज़न हैं। अब तक इन स्मार्टफोन से संबंधित ज्यादा अहम जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब एक टिप्सटर ने दावा किया है कि उसके पास इन तीनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की पूरी लिस्ट है। टिप्सटर ने तीनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की लिस्ट ट्विटर पर पोस्ट की है। यह भी बताया गया है कि यह तीनों स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे।
 

Redmi 9 specifications (expected)

टिप्सटर सुधांशू के ट्वीट के मुताबिक, Redmi 9 डुअल सिम (नैनो) फोन होगा, जिसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और माली-जी52 जीपीयू 4 जीबी रैम के साथ दिया जा सकता है। रेडमी 9 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल की तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल वाला चौथा कैमरा दिए जाने की संभावना है। बताया तो यह भी जा रहा है कि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम हेडफोन जैक और एक इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर फीचर किया जा सकता है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल होंगे। इसके अलावा एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
 

Redmi 9C specifications (expected)

Redmi 9C डुअल सिम (नैनो) फोन होगा, जिसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद होगा। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर के साथ माली-जी31 जीपीयू और 3 जीबी रैम से लैस हो सकता है। रेडमी 9सी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। बैटरी, स्टोरेज, सेंसर और पोर्ट्स आदि फीचर्स इस फोन के रेडमी 9 जैसे ही हैं।
 

Redmi 9A specifications (expected)

खबर है कि Redmi 9A के स्पेसिफिकेशन रेडमी 9सी की तरह ही हैं, अंतर बस कैमरा सेटअप और स्टोरेज का है। टिप्सटर के पोस्ट में रेडमी 9ए के पिछले हिस्से पर डुअल की जगह सिंगल 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, रेडमी 9सी में 13 मेगापिक्सल के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा भी दिये जाने की बात कही गई है। इसके अलावा इस फोन में आपको 32 जीबी स्टोरेज के साथ 3 जीबी रैम मिलेगा।

कंपनी ने रेडमी 9 सीरीज़ से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन रेडमी 9 फोन ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट और यूएस एफसीसी लिस्टिंग पर लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग से जानकारी मिली कि यह MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4जी एलईटी कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro लॉन्च हुआ 2 डिस्प्ले के साथ, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.