Xiaomi Redmi 6 स्मार्टफोन 12 जून को होगा लॉन्च

Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 6 12 जून को लॉन्च होने जा रहा है...

Xiaomi Redmi 6 स्मार्टफोन 12 जून को होगा लॉन्च

Xiaomi Redmi 6

विज्ञापन

Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 6 12 जून को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने इसे लेकर चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर आधिकारिक टीज़र जारी किया है। रेडमी 5 लाइन-अप आने के कुछ महीने बाद ही रेडमी 6 की झलक मई में मिली थी। पहले रेडमी 6 व रेडमी 6ए चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए थे, अब एक अन्य मॉडल सामने आया है जो 'प्लस' या 'प्रो' हो सकता है। ध्यान रहे, शाओमी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि Redmi 6 के कितने वेरिएंट दस्तक देंगे।

मंगलवार को शाओमी ने वीबो के ज़रिए आगामी घोषणा के बारे में जानकारी दी। बुधवार को कंपनी ने यहीं पर आधिकारिक तौर पर पोस्टर भी जारी कर दिया। यह ज़ाहिर तौर पर Redmi 6 ही माना जा रहा है, जो 12 जून को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, रेडमी 5 सीरीज़ के मॉडल ने भारत में दस्तक दी थी लेकिन नए हैंडसेट के यहां आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुरानी लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टीना लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह मीयूआई 10 के साथ आ सकता है जिसे हाल में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Plus का डाइमेंशन 149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। इसके कई कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi redmi 6, redmi 6, redmi launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »