Xiaomi Redmi 6 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 6 में फेस अनलॉक, 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। दावा किया गया है कि Redmi 6 का कैमरा और फेस अनलॉक एआई क्षमताओं के साथ आता है।

Xiaomi Redmi 6 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Redmi 6 में है डुअल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Redmi 6 हैंडसेट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) से शुरू
  • रेडमी 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है
  • Redmi 6 बीते साल के कंपनी के लोकप्रिय Redmi 5 स्मार्टफोन का अपग्रेड है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने मंगलवार को अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Redmi 6 और Redmi 6A लॉन्च कर दिए। Redmi 6 बीते साल के कंपनी के लोकप्रिय Redmi 5 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी रेडमी 6 में फेस अनलॉक, 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। दावा किया गया है कि Redmi 6 का कैमरा और फेस अनलॉक एआई क्षमताओं के साथ आता है। इसके अलावा फोन Xiao Ai असिस्टेंट से भी लैस है। आइए आपको हम रेडमी 6 के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Redmi 6 की कीमत और उपलब्धता

चीनी मार्केट में Redmi 6 हैंडसेट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। घरेलू मार्केट में रेडमी 6 की पहली सेल 15 जून को आयोजित होगी। इतना तो यह है कि Redmi 6 आने वाले दिनों में भारत में भी लॉन्च होगा।
 

Redmi 6 स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी।
 
xiaomi redmi 6 inline

Redmi 6 में है फेस अनलॉक

अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »