शाओमी रेडमी 5 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लीक

शाओमी रेडमी 5 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लीक
ख़ास बातें
  • नए रेडमी स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया
  • दावा है कि लिस्ट किया गया हैंडसेट शाओमी रेडमी 5 हो सकता है
  • रेडमी नोट 5 में 5 इंच का डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी रहने की उम्मीद
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में चीन में रेडमी नोट 4एक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। अब एक नए रेडमी स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन का मॉडल नंबर MAE136 है जिसे टीना द्वारा पास किया गया है। चीनी मीडिया का दावा है कि लिस्ट किया गया हैंडसेट शाओमी रेडमी 5 हो सकता है।

शाओमी टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि लिस्टिंग से रेडमी नोट 5 के डिज़ाइन और अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। डिवाइस मेटल बॉडी वाला है और किनारे घुमावदार हैं। और फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। प्राइमरी कैमरा रियर हिस्से के टॉप में किनारे पर है, जबकि रेडमी नोट 4 में यह टॉप पर मध्य में है। कैपेसिटिव नेविगेशन बटन डिस्प्ले के नीचे फ्रंट पैनल पर मौज़ूद हैं। वॉल्यूम और पावर बटन दायें किनारे पर हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 5 में 5 इंच का डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी रहने की उम्मीद है। यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा और डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर होगा। इसके अलावा डिवाइस के बारे में और कोई खुलासा नहीं हुआ है।

वैसे, कुछ लोगों का कहना है कि यह रेडमी नोट 4एक्स स्मार्टफोन ही हो सकता है। क्योंकि शाओमी अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च करने से पहले उस स्मार्टफोन के कई वेरिएंट पेश करने के लिए जानी जाती है। हालांकि, ये कयास हैं। डिज़ाइन में किए गए बदलाव को देखकर लगता है कि यह रेडमी 5 फोन हो सकता है।

जहां एक नोकिया, सैमसंग और मोटोरोला जैसी कंपनियां एमडब्ल्यूसी 2016 में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही  हैं, वहीं शाओमी ने इस इवेंट मे नहीं जाने का फैसला किया है। इसकी वजह शाओमी मी 6 स्मार्टफोन के लॉन्च में हो रही देरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »