Xiaomi Redmi 5 में होगा मीयूआई 9, लीक में चला पता

इसी हफ्ते पुष्टि हुई थी कि शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन 7 दिसंबर को चीन में लॉन्च होंगे। लेकिन इन फोन के बारे में लीक में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। Redmi 5 के डिज़ाइन के बारे में पहले ही खुलासा हो चुका है और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

Xiaomi Redmi 5 में होगा मीयूआई 9, लीक में चला पता
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन 7 दिसंबर को चीन में लॉन्च होंगे
  • रेडमी 5 का एक पीडीएफ दस्तावेज लीक हुआ है
  • रेडमी 5 में एक स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट दिया जा सकता है
विज्ञापन
इसी हफ्ते पुष्टि हुई थी कि शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन 7 दिसंबर को चीन में लॉन्च होंगे। लेकिन इन फोन के बारे में लीक में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। Redmi 5 के डिज़ाइन के बारे में पहले ही खुलासा हो चुका है और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। अब लेटेस्ट लीक से खुलासा होता है कि रेडमी 5 एक डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा और मीयूआई 9 पर चलेगा।

जीएसएमअरीना की ख़बर के मुताबिक, रेडमी 5 का एक पीडीएफ दस्तावेज लीक हुआ है। जिसे देखकर लगता है कि यह डिवाइस का वारंटी कार्ड है। इससे पता चलता है कि शाओमी रेडमी 5 में दो नैनो सिम कार्ड या एक सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलेगा। इस पीडीएफ में एक डिस्क्लेमर है कि एक समय पर एक सिम कार्ड ही 4जी नेटवर्क सपोर्ट करेगा। जिससे संकेत मिलते हैं कि रेडमी 5 में एक स्नैपड्रैगन 625  चिपसेट या फिर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर दिया जाएगा।
 
xiaomi redmi 5 leak

बता दें कि शाओमी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक मीयूआई 9 टीज़र पोस्ट किया था। जिसमें कहा गया था कि “A phone for a thousand”। इससे संकेत मिलते हैं कि रेडमी 5 की कीमत 1,000 चीनी युआन या फिर 150 डॉलर हो सकती है।

इससे पहले कथित रेडमी 5 की टीना लिस्टिंग से फोन को 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के साथ 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किए जाने का खुलासा हुआ है। स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाने जा सकने की ख़बरें हहैं। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिसट किया गया है, जबकि रेडमी 4 में 4100 एमएएच बैटरी दी गई है। नए फोन में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम हो सकता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2  नूगा के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मीयूआई 9 बिल्ड के साथ आने का खुलासा हुआ है। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर पैनल पर देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi redmi 5, Xiaomi Redmi 5 leak, MIUI 9
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »