Xiaomi Redmi 4, Redmi Note 4 अब बिग बाज़ार में भी मिलेंगे

ऑनलाइन मार्केट में मजबूत हिस्सेदारी हासिल करने के बाद शाओमी की नज़र ऑफलाइन मार्केट पर है। ऑफलाइन रणनीति के तहत अब कंपनी ने बिग बाज़ार के साथ साझेदारी की है। कंपनी के शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन त्योहारी सीज़न के दौरान देशभर में 240 से ज़्यादा बिग बाज़ार स्टोर में भी मिलेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 18:36 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी की नज़र ऑफलाइन मार्केट पर है
  • ऑफलाइन रणनीति के तहत अब कंपनी ने बिग बाज़ार के साथ साझेदारी की
  • अभी शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट बेचे जाएंगे
ऑनलाइन मार्केट में मजबूत हिस्सेदारी हासिल करने के बाद शाओमी की नज़र ऑफलाइन मार्केट पर है। ऑफलाइन रणनीति के तहत अब कंपनी ने बिग बाज़ार के साथ साझेदारी की है। कंपनी के शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन त्योहारी सीज़न के दौरान देशभर में 240 से ज़्यादा बिग बाज़ार स्टोर में भी मिलेंगे। इसकी जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई।
 
मनु कुमार जैन ने बताया है कि साझेदारी को लेकर कई महीनों से काम चल रहा था। उन्होंने आगे कहा कि अब तक किसी और ब्रांड ने सुपमार्केट स्टोर में अपना हैंडसेट नहीं बेचा है। इच्छुक ग्राहक शाओमी के स्मार्टफोन बिगबाज़ार में ऑफर के साथ खरीद पाएंगे। ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाले ईएमआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के साथ ऑफर का भी विकल्प होगा।

साल 2017 शाओमी के लिए बेहतरीन रहा है। Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए थे। यह पहला मौका है जब कंपनी ने एक महीने में इतने सारे हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए। हाल ही में आयोजित फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया की त्योहारी सेल में मात्र दो दिन में कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेचने का दावा किया था। सबसे ज़्यादा बिक्री शाओमी रेडमी नोट 4 की हुई।

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे।
Advertisement

वहीं, शाओमी रेडमी 4 का शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Big Bazaar, Xiaomi Redmi 4, Xiaomi Redmi Note 4

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.