शाओमी रेडमी 3एस में है 4100 एमएएच की बैटरी, जानें सारी खूबियां

शाओमी रेडमी 3एस में है 4100 एमएएच की बैटरी, जानें सारी खूबियां
विज्ञापन
शाओमी ने चीन में रेडमी 3 का नया वेरिएंट रेडमी 3एस लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन मेमोरी और इनबिल्ट स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है। नए शाओमी रेडमी 3एस की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी और यह कंपनी के ऑनलाइन स्टोर एमआईडॉटकॉम के जरिए उपलब्ध होगा। फिलहाल चीनी कंपनी ने हैंडसेट के चीन से बाहर उपलब्ध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

रेडमी 3एस में नया 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। डुअल-सिम हैंडसेट (माइक्रो+नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा सिम स्लॉट ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी काम करता है।

ओरिजिनल शाओमी रेडमी 3 से अलग रेडमी 3एस में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी 3एस में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप बेस्ड एमआईयूआई 7 पर चलता है। स्मार्टफोन में पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस), अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिकसल का रियर कैमरा दिया गया है। 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस हैंडसेट में 4जी, वाई-पाई, जीपीआरएस/ईडीजीई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में ओरिजिनल रेडमी 3 की तरह ही 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर और वजन 144 ग्राम है। शाओमी रेडमी 3एस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »