शाओमी रेडमी 3एस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 13:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में है 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज
  • 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 6,999 रुपये में मिलेगा
  • शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की बिक्री 9 अगस्त से 8,999 रुपये में शुरू होगी
उम्मीद के मुताबिक, शाओमी ने भारत में अपने रेडमी 3एस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। शाओमी ने बताया है कि नया रेडमी 3एस ‘मेड इन इंडिया’ हैंडसेट है। शाओमी रेडमी 3एस के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। ये वेरिएंट रैम और इनबिल्ट स्टोरेज के आधार पर अलग-अलग हैं। शाओमी रेडमी 3 के दोनों नए मॉडल शुरुआत में मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।

पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी इस वेरिएंट को शाओमी रेडमी 3एस प्राइम का नाम दिया है। यह  8,999 रुपये में उपलब्ध होगा। शाओमी ने बताया कि 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री बाद में शुरू होगी। यह वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलेगा। सबसे पहले शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री 9 अगस्त से शुरू होगी।

रेडमी 3एस के दोनों वेरिएंट में एक और मुख्य अंतर फिंगरप्रिंट सेंसर का है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट फिंगरप्रिंट स्कैनर हार्डवेयर फ़ीचर से साथ नहीं आएगा। शाओमी रेडमी 3एस अब तक सिर्फ कंपनी के घरेलू मार्केट में उपलब्ध था। भारत इस हैंडसेट के लिए पहला विदेशी मार्केट होगा।

(जानें: शाओमी रेडमी 3एस बनाम शाओमी रेडमी 3)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी 3एस में नए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 1.1 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। चीन की इस कंपनी ने दावा किया है कि रेडमी 3एस हैंडसेट स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट से लैस पहला स्मार्टफोन है।
Advertisement

दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह डुअल सिम हैंडेसट (माइक्रो + नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी स्लॉट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शाओमी रेडमी 3 की तुलना में इस हैंडसेट में सबसे बड़ा बदलाव फिंगरप्रिंट सेंसर के स्थान को लेकर किया गया है। नए हैंडसेट में यह बैकपैनल पर मौजूद है। याद रहे कि सिर्फ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल ही इस सिक्योरिटी फ़ीचर से लैस है।

शाओमी रेडमी 3एस में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.09 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 7.5 पर चलेगा। स्मार्टफोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा एफ/2.0 अपर्चर, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है और इससे भी 1080 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो हैंडसेट 4जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी से लैस है। रेडमी 3 की तरह इस हैंडसेट में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 144 ग्राम। शाओमी रेडमी 3एस हैंडसेट ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.