Xiaomi 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिल सकता है नया Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट

Qualcomm का वार्षिक Snapdragon Summit अमेरिका के हवाई में 23 सितंबर से शुरू होना है। इसमें कंपनी का अगला प्रोसेसर लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 21:44 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Ultra हो सकते हैं
  • ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड कंपनी के HyperOS 3 पर चल सकते हैं
  • यह पिछले वर्ष पेश की गई Xiaomi 15 सीरीज की जगह लेगी

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की Xiaomi 16 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश की गई Xiaomi 15 सीरीज की जगह लेगी। इस सीरीज में Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Ultra शामिल हो सकते हैं। ये Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन 24 और 26 सितंबर के बीच लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, इस टिप्सटर ने Xiaomi 16 सीरीज को स्पष्ट नहीं किया है लेकिन इस पोस्ट के कमेंट्स से ये शाओमी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज होने का संकेत मिल रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 15 सीरीज को पेश किया गया था। 

Advertisement

Qualcomm का वार्षिक Snapdragon Summit अमेरिका के हवाई में 23 सितंबर से शुरू होना है। इसमें कंपनी का अगला प्रोसेसर लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के अलावा Xiaomi 16 Pro Mini को भी शामिल किया जा सकता है। इस सीरीज के Xiaomi 16 Ultra को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड कंपनी के HyperOS 3 पर चल सकते हैं। 

हाल ही में इसी टिप्सटर ने कहा था कि  Xiaomi 16 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। इसमें 6,300 mAh की बैटरी R-एंगल डिजाइन और लिथियम पॉलिमर कंपोजिशन के साथ हो सकती है। Xiaomi 16 Pro में बैक पर बड़े प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पावरफुल इमेजिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इससे पहले Xiaomi के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आगामी स्मार्टफोन सीरीज का टीजर दिया था। उन्होंने बताया था कि शाओमी की नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्टफोन सीरीज में मार्केट में पोजिशन और प्रोडक्ट की पहचान को लेकर बड़े बदलाव किए जाएंगे। कंपनी की 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की भी तैयारी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे स्मार्टफोन्स की थिकनेस बढ़ाए बिना इसकी बैटरी की कैपेसिटी में बढ़ोतरी की जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.