Xiaomi मोबाइल यूज़र्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा भूकंप का अलर्ट देने वाला फीचर!

कंपनी का कहना है कि नया फीचर न केवल अर्थक्वेक मॉनिटर की लागत बचाएगा, बल्कि मॉनिटरिंग की संख्या भी बढ़ाएगा, जिससे नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग और अर्ली अलर्ट नेटवर्क पहले से ज्यादा पूर्ण हो जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जून 2021 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के चीनी मोबाइल यूज़र्स को जल्द मिलेगा नया फीचर
  • भूकंप के आने पर मिलेगी सूचना
  • यूज़र्स के मोबाइल फोन को Earthquake Monitor की तरह यूज़ किया जाएगा

Xiaomi धीरे-धीरे चीन के सभी शाओमी यूज़र्स के लिए इस फीचर को रोलआउट करेगी

चीन में Xiaomi के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI में एक Earthquake Alert फीचर आता है, जो यूज़र को भूकंप के आने का अलर्ट देता है। पिछले महीने कंपनी ने घोषणा की थी कि यह फीचर चीन के कई हिस्सों में 35 से ज्यादा भूकंपों का सफल अलर्ट दे चुका है। पहली बार इस फीचर को 2010 में पेश किया गया था और अब यह फोन के साथ-साथ Xiaomi के स्मार्ट टीवी पर भी उपलब्ध है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अब एक नए एडवांस अलर्ट फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर न केवल भूकंप के आने पर यूज़र को सूचना देगा, बल्कि फोन को अर्थक्वेक मॉनिटर बना देगा।

Xiaomi ने 3 जून को अपने Weibo अकाउंट के जरिए MIUI के नए फीचर की घोषणा की, जिसके मुताबिक, अब यूज़र्स भूकंप के आने की सूचना तो प्राप्त करेंगे ही, साथ-साथ उनके फोन भूकंप को मॉनिटर भी करेंगे। यह फीचर धीरे-धीरे सभी MIUI फोन पर रोलआउट होगा। हालांकि ध्यान रखें कि फिलहाल Earthquake warning alert फीचर केवल चीन के यूज़र्स तक सीमित है। चीन से बाहर इस तरह का फीचर कब रिलीज़ होगा, इसे लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।  बता दें कि शाओमी ने भूकंप के अलर्ट देने वाले इस फीचर को चेंगदू हाई-टेक डिजास्टर मिटिगेशन इंस्टीट्यूट के सहयोग से बनाया तैयार किया है।  
Advertisement

कंपनी का कहना है कि नया फीचर न केवल अर्थक्वेक मॉनिटर की लागत बचाएगा, बल्कि मॉनिटरिंग की संख्या भी बढ़ाएगा, जिससे नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग और अर्ली अलर्ट नेटवर्क पहले से ज्यादा पूर्ण हो जाएगा। जैसा कि हमने बताया समय के साथ कंपनी इस फीचर को सभी शाओमी फोन पर रिलीज़ करेगी। शाओमी ने अपने पोस्ट में कहा है कि MIUI 12.5 का डेवलपमेंट वर्जन चलाने वाले यूज़र्स अर्थक्वेक मॉनिटरिंग के स्वयंसेवकों में शामिल होने के लिए फोन के मैनेजर ऐप के अंदर Earthquake Early Warning के जरिए आवेदन डाल सकते हैं।

Xiaomi ने बताया है कि मोबाइल फोन में सेंसर वाइब्रेशन का पता लगाने के बाद एज कंप्यूटिंग के जरिए यह पता लगाते हैं कि यह भूकंप है कि नहीं। यदि भूकंप का पता चलता है, तो सूचना को अर्ली वार्निंग सेंटर भेजा जाएगा और सेंटर आगे कई मोबाइल फोन और भूकंप के डेटा की जानकारी का उपयोग करके गणना करेगा और तय करेगा कि भूकंप वास्तव में आया है या नहीं। सूनने में यह प्रोसेस काफी जटिल और लंबा लगता है, लेकिन यूज़र्स को भूकंप की सूचना बहुत जल्दी मिलेगी। कुल मिला कर Xiaomi के फोन Earthquake Monitor का काम करेंगे।
Advertisement

पिछले महीने, कंपनी के आंकड़ों से पता चला था कि इस फीचर के जरिए कंपनी ने नवंबर 2019 के बाद से 12.64 मिलियन चेतावनी नोटिफिकेशन्स के साथ 4.0 और उससे अधिक तीव्रता के लगभग 35 भूकंपों की सफलतापूर्वक चेतावनी दी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.