Xiaomi का यह फीचर अभी तक 35 से ज्यादा भूकंपों की दे चुका है नोटिफिकेशन

Xiaomi ने घोषित किया है कि MIUI में शामिल भूकंप की सूचना देने वाले सिस्टम ने अभी तक चीनी यूज़र्स को 35 भूंकपों की सफल सूचना प्रदान की है।

Xiaomi का यह फीचर अभी तक 35 से ज्यादा भूकंपों की दे चुका है नोटिफिकेशन

MIUI Xiaomi का Android पर आधारित कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम है

ख़ास बातें
  • Xiaomi का अर्थक्वेक डिटेक्शन फीचर भूकंप का लगा लेता है पता
  • चीन में 35 भूकंप की सफल नोटिफिकेशन देने की कंपनी की घोषणा
  • भविष्य में कई संस्थानों के साथ मिलकर इस सिस्टम को बनाएगी और बेहतर
विज्ञापन
Xiaomi ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी के Android पर आधारित कस्टम स्किन MIUI ने चीन में यूज़र्स को 4.0 और उससे अधिक रिक्टर स्केल के 35 भूकंपों की सफल सूचना दी है। शाओमी ने अपने सॉफ्टवेयर में यह नया फीचर जोड़ा था, जो यूज़र्स को भूकंप आने पर नोटिफिकेशन देता है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर को अभी तक 8.5 लाख से अधिक डिवाइस में जोड़ा जा चुका है। कंपनी के इस सिस्टम की कवरेज फिलहाल चीन के 25 प्रांतों में हैं।

Xiaomi ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए घोषित किया है कि MIUI में शामिल भूकंप की सूचना देने वाले सिस्टम ने अभी तक चीनी यूज़र्स को 35 भूंकपों की सफल सूचना प्रदान की है। कंपनी ने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें चीनी भाषा में इस उपलब्धी की जानकारी दी गई है। पोस्ट कहता है कि इस अर्ली वॉर्निंग सिस्टम की पहुंच इस समय 8,640,477 डिवाइस तक है, जिनमें स्मार्टफोन के साथ-साथ TV भी शामिल हैं। इस उपलब्धी को साझा करने के लिए कंपनी ने नेशनल डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन डे को चुना। 

Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि शाओमी का यह अर्ली अर्थक्वेक (भूकंप) सिस्टम 500 दिनों से ज्यादा समय से एक्टिव है और जैसा कि कंपनी ने बताया यह अभी तक 35 भूकंपों का पता लगा चुका है और यूज़र्स तक सफल चेतावनी भेज चुका है।

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी आने वाले समय में इस सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए Disaster Mitigation Research Institute के साथ काम करेगी। इसके अलावा, नेचुरल डिजास्टर वार्निंग के इस सिस्टम को National Early Warning Release Center, National Emergency Broadcasting और China Earthquake Networks के साथ मिलकर और तराशा जाएगा। फिलहाल इसकी पहुंच पूरे चीन में नहीं है। ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में यह सिस्टम पूरे चीन में फैले और इसके बाद धीरे-धीरे कंपनी अन्य देशों के संस्थानों के साथ मिलकर इस सिस्टम को उन देशों में भी शुरू करे। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »