शाओमी को दें ख़राब इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और पाएं एक्सचेंज डिस्काउंट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मई 2017 12:25 IST
शाओमी ने भारत में एक ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम, मी इंडिया प्रोडक्ट टेक-बैक एंड रीसाइक्लिंग प्रोग्राम का ऐलान किया है। जैसा कि प्रोग्राम के नाम से ज़ाहिर होता है, कंपनी काम में ना लाए जा सकने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को रीसाइकिल करने के उद्देश्य से लेगी और इसके बदले में 100 रुपये वाले डिस्काउंट कूपन देगी। जिसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर न्यूनतम 1,000 रुपये की खरीदारी के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि, रीसाइक्लिंग प्रोग्राम सिर्फ उन प्रोडक्ट के लिए है जो बेकार हो चुके हैं। और शाओमी खराब हो चुके प्रोडक्ट के लिए कोई रिपेयर या रीप्लेसमेंट ऑफर नहीं कर रही है। कंपनी ने एक पोस्ट में कहा, ''पर्यावरण की तरफ़ अपनी जिम्मेदारियों के तहत, हमने इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल, पावर बैंक, स्पीकर और हेडफोन आदि को रीसाइकिल करने की शुरुआत की है। जिन्हें ग्राहकों द्वारा कचरे के तौर पर फेंक दिया जाता है।'' शाओमी ने कहा कि ई-वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन अभी टीईएस-एएमएम इंडिया द्वारा मुहैया कराया जा रहा है।
Advertisement


अपने प्रोडक्ट कंपनी तक पहुंचाने के लिए, आपको कंपनी का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के लिए आपको मी अकाउंट में लॉगइन करना होगा। फॉर्म भरने के बाद, मी इंडिया के आधिकारिक रीसाइकिल करने वाले लोग आपसे सात दिन के भीतक संपर्क करेंगे और पिकअप रिक्वेस्ट के 15 दिन के अंदर सामान को ले जाया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत आपका सामान रीसाइकिल करने के लिए यूज़र को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
Advertisement

चीनी स्मार्टफोन निर्माता द्वारा लिया गया यह एक बेहद सकारात्मक और ईको-फ्रेंडली फैसला है। और हम अपने सभी पाठकों को (जिनके पास काम ना करने वाले बेकार इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट हैं) इस प्रोग्राम का हिस्सा लेने की सलाह देंगे। और हमारा कहना है कि ऐसे कचरे को फेंकने की जगह कंपनी को दे दें। ई-वेस्ट आज के समय में दुनियाभर में एक गंभीर मुद्दा है और भारत में शाओमी द्वारा की गई यह एक अच्छी पहल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mobiles, Tablets, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.