Xiaomi का डुअल कैमरा स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

शाओमी आज भारत में अपनी नई ब्रांड न्यू सीरीज़ के तहत डुअल कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी, मंगलवार को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसका लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2017 10:01 IST
शाओमी आज भारत में अपनी नई ब्रांड न्यू सीरीज़ के तहत डुअल कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी, मंगलवार को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसका लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। अभी तक, इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे होंगे और हम जानते हैं कि यह एक 'फ्लैगशिप' डिवाइस होगा इसके अलावा कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि यह कंपनी की ब्रांड न्यू सीरीज़ का हिस्सा होगाा और एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।


Advertisement
ख़बरों की बात करें तो, इससे पहले ख़बरें थीं कि मंगलवार को शाओमी मी 5एक्स भारत में लॉन्च होगा। लेकिन इसके बाद शाओमी ने अपने पहले डुअल कैमरा स्मार्टफोन के बारे में टीज़र जारी करना शुरू कर दिए। हालांकि, शाओमी ने जल्द ही खुलासा कर दिया था कि यह स्मार्टफोन एक नई सीरीज़ का हिस्सा होगा। जिससे यह पता चला था कि नया डिवाइस कंपनी के रेडमी या मी सीरीज़ के तहत लॉन्च नहीं होगा। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल गई कि मंगलवार को मी5एक्स लॉन्च नहीं किया जाएगा।

इससे पहले ख़बर आई थी कि शाओमी, गूगल के साथ मिलकर एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पर काम कर रही है। और उम्मीद है कि शायद मंगलवार को चीनी कंपनी इसी आइडिया के साथ नया स्मार्टफोन पेश करे।
Advertisement

इससे पहले आई रिपोर्ट से संकेत मिले थे कि नए डिवाइस का नाम शाओमी ए1 हो सकता है। हालांकि, ताजा रिपोर्ट में नए डिवाइस का नाम शाओमी मी ए1 बताया गया था। लेकिन हमें अब इस बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए बहुत ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा क्योंकि लॉन्च में चंद घंटे ही बचे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.